IT RAID ON BBC : गौरव भाटिया बोले- बीबीसी एक भ्रष्ट संस्था, गिरीराज सिंह ने कहा- गड़बड़ की होगी तो कार्रवाई होगी….

दिल्ली :  प्रधानमंत्री मोदी को लेकर बनाये गये बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री से उपजे विवाद के बीच सोमवार को सुबह से मुंबई और दिल्ली में बीबीसी के दफ्तरों पर आयकर विभाग की टीम पहुंची हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों शहरो में आयकर विभाग की टीमें छापेमारी कर रही हैं.

बीबीसी के दफ्तरों पर चल रही छापामारी की खबर जंगल में आग की तरह सुबह से फैली हुई है और इस पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी आ रही है.

बीबीसी ने कोई गड़बड़ की है तो कार्रवाई होगी-गिरीराज सिंह, BJP नेता

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरीराज सिंह का कहना है कि -बीबीसी ने कोई गड़बड़ की है तो उसपर कार्रवाई होगी.

बीजेपी के आधिकारिक प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कांन्फ्रेंस कर बीबीसी पर भ्रष्ट संस्था होने का आरोप लगाया. बीजेपी ने प्रवक्ता ने कहा कि बीबीसी लगातार भारत के खिलाफ काम करती रही है.

वहीं आम आदमी पार्टी ने बयान जारी कर सरकार पर प्रेस की आजादी को डरा धमका कर दबाने का आरोप लगाया है. आप प्रवक्ता आतिशी ने प्रेस कांन्फ्रेंस में कहा कि “Modi Govt दुनिया के जाने-माने Media House BBC पर IT Raid डाल कर धमका रही है. अगर सरकार के ख़िलाफ़ कुछ लिखा या दिखाया तो वो नहीं बचेगी. Global Index of press freedom में 180 देशों में से भारत 150 नंबर पर है. आज पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र होने पर सवाल उठा रही है .”

कांग्रेस ने बीबीसी के दफ्तर पर रेड को विनाश काले विपरीत बुद्धि बताया है. कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने प्रेस कांन्फ्रेस कर कहा कि हम सरकार से अडानी के मामले में जेपीसी की मांग कर रहे हैं, तो सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी है.

 

भारत में राजनीतिक पार्टियों की बयानबाजी जारी है. भारत की समाचार एजेंसियां इसे सर्वे बता रही है वहीं बीबीसी ने खुद एक बयान जारी कर कहा है कि उनकी कंपनी में अभी भी (शाम तक) आयकर की टीम मौजूद है ,हमारी तरफ से टीम को हर तरह से सहयोग दिया जा रहा है . उम्मीद करते हैं कि जल्द मामला सुलझ जायेगा.

Latest news

Related news