सोमनाथ के विषय में अभद्र बयान देने वाले ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष साजिद रशीदी के खिलाफ fir दर्ज

सोमनाथ: सोमनाथ के विषय में अभद्र बयान देने वाले ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष साजिद रशीदी के खिलाफ सोमनाथ ट्रस्ट ने fir दर्ज कराई है.

क्या है पूरा मामला

मामला इस प्रकार है की 23 जनवरी 2023 को ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष साजिद रशीदी ने सोमनाथ के बारे में अनर्गल बयान दिया था. रशीदी ने महमूद गजनवी के सोमनाथ मंदिर के तोड़ने वाले हीन कार्य को सही ठहराया था.

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने एक समाचार संगठन को दिए एक साक्षात्कार में सोमनाथ मंदिर के अतीत के बारे में कई तरह की गलत और धार्मिक भावना आहत करने वाली बातें कही. रशीदी के बयान के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार सोमनाथ महादेव के भक्तों और धार्मिक समुदाय में गुस्सा देखा गया है. मौलाना साजिद रशीदी के इस तरह के बयान पर सोमनाथ ट्रस्ट ने प्रभास पाटन थाने में उनके खिलाफ fir दर्ज कराई है.

Latest news

Related news