नोएडा: नोयडा पुलिस ने इंटरनेशनल ऑनलाइन बेटिंग चलाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड के गिरफ्तार कर लिया है.मास्टर माइंड सचिन सोनी को पुलिस ने गिरप्तार किया है. ये लोग नोयडा के सेक्टर 108 में सट्टे का कारोबार चला रहे थे.
सचिन सोनी की गिरफ्तारी के समय पुलिस को उनके पास से मोबाइल, लैपटॉप सहित कई इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स मिले हैं.इस मामले में पुलिस को जांच में कई और बड़ी जानकारियां मिली हैं.
पुलिस के मुताबिक 4 और ट्रेडिंग अकाउंट से 72 करोड़ 74 लाख का ट्रांजेक्शन हुआ था. अब तक की जांच में करीब 500 करोड़ के ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है.इस मामले में पुलिस ने अब तक करीब 2 करोड़ से ज्यादा अमाउंट फ्रीज कराया है. इस बेटिंग के मामले में अब तक 9 आरोपियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया

