‘आपके बारे में सोच रहा हूँ’, न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने उमर खालिद को भेजा एक हस्तलिखित पत्र

न्यूयॉर्क शहर के भारतीय मूल के मेयर जोहरान ममदानी ने जेल में बंद कार्यकर्ता उमर खालिद Umar Khalid को एक हस्तलिखित पत्र भेजा है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि, ‘आपके बारे में सोच रहा हूँ’

Umar Khalid के माता पिता से मिले जोहरान ममदानी

34 साल के मामदानी, जो पिछले साल शहर के पहले एशियाई अमेरिकी और मुस्लिम मेयर बने थे, ने दिसंबर 2025 में अमेरिका की यात्रा के दौरान खालिद के माता-पिता से मिलने पर उन्हें यह नोट सौंपा था.
खालिद को लिखे खत में ममदानी ने कहा, “प्रिय उमर, मैं अक्सर कड़वाहट के बारे में तुम्हारी बातों और इसे खुद पर हावी न होने देने की अहमियत के बारे में सोचता हूँ. तुम्हारे माता-पिता से मिलकर बहुत अच्छा लगा. हम सब तुम्हारे बारे में सोच रहे हैं.”

Zohran Mamdani pens note for Umar Khalid
Zohran Mamdani pens note for Umar Khalid

 खालिद की पार्टनर ने शेयर किया ममदानी का खत

गुरुवार को मामदानी के न्यूयॉर्क के मेयर पद की शपथ लेने के बाद खालिद की पार्टनर, बूनोज्योत्सना लाहिड़ी ने X पर एक पोस्ट में उस नोट की एक फोटो शेयर की.
हिंदुस्तान टाइम्स ने लाहिड़ी के हवाले से बताया कि उमर के माता-पिता – साहिबा खानम और सैयद कासिम रसूल इलियास – अपनी सबसे छोटी बेटी की शादी से ठीक पहले अमेरिका गए थे, ताकि अपनी एक बड़ी बेटी से मिल सकें जो वहीं रहती है, क्योंकि वह शादी में शामिल नहीं हो पा रही थी.

ये भी पढ़ें-Shah Rukh Khan IPL Controversy: कांग्रेस, धीरेंद्र शास्त्री ने किया शाहरुख खान का समर्थन, बीजेपी ने बताया था ‘देशद्रोही’

Latest news

Related news