ISRO LVM3-M6 launch : ISRO का LVM3-M6 मिशन बुधवार को अमेरिका की कंपनी AST स्पेसमोबाइल की ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट से सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया है. यह भारत की धरती से लॉन्च किया गया अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट है, जिसे अमेरिकी कंपनी AST SpaceMobile ने बनाया है. ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट दुनिया का सबसे बड़ा कॉमर्शियल संचार सैटेलाइट है ये सामान्य स्मार्टफोन को भी सीधेस्पेस से हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड देगा. इसरो के द्वारा संचालित LVM3 का यह छठा मिशन है. ये अपने विशाल 2,400-स्क्वायर-फुट कम्युनिकेशन एरे के ज़रिए स्मार्टफोन पर सीधे 4G और 5G डिलीवर करेगा. इसरो की इस सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी बधाई दी है.
A significant stride in India’s space sector…
The successful LVM3-M6 launch, placing the heaviest satellite ever launched from Indian soil, the spacecraft of USA, BlueBird Block-2, into its intended orbit, marks a proud milestone in India’s space journey.
It strengthens… pic.twitter.com/AH6aJAyOhi
— Narendra Modi (@narendramodi) December 24, 2025
सुबह 8.55 पर ISRO ने किया लांच
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO) से बुधवार सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट LVM3 से ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 संचार सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया.
इसरो का ये मिशन न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) और AST स्पेसमोबाइल के बीच हुए समझौते के तहत किया जा रहा है. इस सेटेलाइट के जरिये लो अर्थ ऑर्बिट में विश्व का सबसे विशाल कॉमर्शियल संचार सैटेलाइट स्थापित किया जायेगा जो सामान्य स्मार्टफोन को भी सीधे स्पेस से हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ सकेगा.
क्या है ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट की विशेषताएं
ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 AST स्पेसमोबाइल की नेक्स जेनरेशन कम्यूनिकेशन सैटेलाइट्स सीरीज का हिस्सा है. इस सैटेलाइट के जरिये दुनिया भर के उन इलाकों में भी मोबाइल कनेक्टिविटी पहुंच सकेगी जहां ग्राउंड नेटवर्क नहीं पहुंच पाता है.
ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 AST स्पेसमोबाइल खास विशेषताएं…
पेलोड का वजन: इस पेलोड का वजन करीब 6100 से 6500 किलोग्राम है जो LVM3 के द्वारा भारतीय जमीन से लॉन्च किया गया अब तक का सबसे भारी पेलोड है.
इस सेटेलाइट में 223 वर्ग मीटर का फेज्ड ऐरे एंटीना लगा है, जो इसे लो अर्थ ऑर्बिट में तैनात होने वाला सबसे बड़ा कॉमर्शियल संचार सैटेलाइट है.
सेटेलाइट की क्षमता : इस सेटेलाइट के जरिये 4G और 5G नेटवर्क का सीधा सपोर्ट मिलेगा. सामान्य स्मार्टफोन पर भी सीधे स्पेस से हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड मिलने लगेगा .
स्पीड: प्रति कवरेज सेल में 120 Mbps तक की पीक डेटा स्पीड, जो वॉइस कॉल, वीडियो कॉल, टेक्स्ट, स्ट्रीमिंग और डेटा सर्विसेज को सपोर्ट करेगी.
LVM3 रॉकेट की क्या है विशेषताएं
LVM3 (लॉन्च व्हीकल मार्क-3), इसरो का सबसे शक्तिशाली रॉकेट है. इस राकेट को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) ने पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से विकसित किया है. मुख्य स्पेसिफिकेशंस…
LVM3 राकेट भारत की अंतरिक्ष क्षमता का प्रतीक है और इसका इस्तेमाल गगनयान मानव मिशन के लिए भी करने की योजना है.इस मिशन के जरिये इसरो कॉमर्शियल लॉन्च करने की दिशा में नया कीर्तिमान स्थापित करन की दिशा में आगे बढ़ रहा है.
AST स्पेसमोबाइल दुनिया की पहली स्पेस-बेस्ड सेल्युलर ब्रॉडबैंड नेटवर्क बना रही है, जो एलोन मस्क की स्टारलिंक जैसी सेवाओं से कॉम्पीट करेगी. भारत से लॉन्च होने से इसरो की ग्लोबल लॉन्च सर्विसेज में मजबूती आएगी.

