Bangladeh Dupu Chandra Murder Case : बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र की हत्या के मामले में भारत में लोगों के बीच गुस्सा चरम पर है. मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने इस घटना के विरोध में दिल्ली में बंग्लादेश हाई कमीशन के आगे विरोध-प्रदर्शन किया और दीपू चंद्र की हत्या के गुनाहगारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. वीएचपी कार्यकर्ताओं के उग्र प्रदर्शन के रोकने के क्रम में कार्यकर्ताओं की साथ दिल्ली पुलिस जोरदार झड़प भी हो गई है.
#WATCH | Heavy security deployed near the Bangladesh High Commission in Delhi, in view of a protest announced by Vishva Hindu Parishad against the mob lynching of Dipu Chandra Das in Bangladesh pic.twitter.com/07xQbP3NYo
— ANI (@ANI) December 23, 2025
हिरासत में लिये गये VHP के कार्यकर्ता
दिल्ली में मंगलवार सुबह 11 बजे से वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर जम कर विरोध प्रदर्शन किया. वीएचपी ने मांग की कि बंग्लादेश सरकार पीडित के परिवार को न्याय दिलाये. न्याय की मांग के बीच कार्यकर्ता हाई-कमिशन के बाहर लगे बैरिकेडिंग हटाने लगे, जिससे रोकने के क्रम में पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. इस बीच अराजकता फैलाने के मामले में पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया.
देशभर में हिंदू युवक की हत्या के खिलाफ रोष
छात्र नेता दीपू दास की हत्या के विरोध में देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. दिल्ली के अलावा कोलकाता में भी दीपू दास के परिवार को न्याय दिलाने की मांग जोर पकड़ रही है. दिल्ली में मोहम्मद यूनुस का पुतला भी फूंका गया. इस बीच भारत में बढ़ते विरोध प्रदर्शन को लेकर बांग्लादेश में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता गहराती जा रही है.
भारतीय हाई कमिश्नर को यूनुस सरकार ने किया तलब
भारत के शहरों में बंगलादेश के खिलाफ बढ़ते विरोध को देखते हुए बंग्लादेश में भारत के हाई कमिश्नर प्रणय वर्मा को बंग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने तलब किया. मंगलवार सुबह 10 बजे प्रणय वर्मा को विदेश मंत्रालय में बुलाया गया. बैठक में भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर भी मौजूद थे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बंग्लादेश सरकार ने भारत के हाइ कमिश्नर को बांग्लादेश के मिशनों के आसपास बढ़ती सुरक्षा समस्या की वजह से तलब किया गया. बंग्लादेश सरकार ने भारत के हाई कमिश्नर से अपील की कि भारत में बांग्लादेश के सभी मिशनों की सुरक्षा मजबूत की जाये.
बंग्लादेश सरकार ने पहले भी प्रणय वर्मा को किया था तलब
बंग्लादेश सरकार ने इससे पहले 14 दिसंबर को हाई कमिशनर प्रणय वर्मा को तलब किया गया था. उस समय उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के लगातार भड़काऊ बयानों पर चिंता जताने के लिए बुलाया गया था और भारत सरकार से सहयोग मांगा था कि शरीफ उस्मान हादी के हत्यारे को भारत भागने से रोका जाए. उस समय बांग्लादेश ने भारत से अनुरोघ किया था कि अगर हादी का हत्यारा भारत की सीमा में घुस जाता है तो उसे तुरंत गिरफ्तार करके बांग्लादेश को सौंप दिया जाए.
बंग्लादेश हिंसा के खिलाफ लगातार हो रहे हैं प्रदर्शन
20 दिसंबर को हिंदु युवक दीपू चंद्र का हत्या के बाद से ही भारत में, खासकर राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन चल रहा है. 20 तारीख को हाई कमीशन के सामने प्रदर्शन हुआ था. विदेश मंत्रालय के प्रवरक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रदर्शन काफी छोटा और शांतिपूर्ण था. बांग्लादेश उच्चायोग की सुरक्षा को इस प्रदर्शन के कोई खतरा नहीं था.प्रदर्शन में केवल 20 -25 युवा शामिल थे.
बांग्लादेश में भी हो रही है दीपू के हत्या’रों को सजा देने की मांग
20 दिसंबर की घटना के बाद से बांग्लादेश में दीपू चंद्र की हत्या के खिलाफ राजधानी ढाका में नेशनल प्रेस क्लब के सामने हिंदू संगठनों और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दीपू पर झूठे आरोप लगाये गये. वो निर्दोष था. अब जानकारी निकल कर आ रही है कि दीपू के साथ कुछ लोगों का प्रमोशन को लेकर निजी झगड़ा था लेकिन उसपर ईशनिंदा का झूठा आरोप लगा कर पीट-पीट कर मार डाला गया और बर्बर तरीके से पेड़ से टांग कर जला दिया गया. बंग्लादेश में मौजूद अल्पसंख्यक हिंदु समुदाय के लोगों का कहना है कि यहां अल्पसंख्यकों के लिए हालात लगातार खराब हो रहे है. बीते लगभग एक साल में कम से कम 50 से ज्यादा गैर-मुस्लिमों की ईशनिंदा के झूठे आरोप में हत्या हो चुकी है और कई लोगों पर झूठे मामले भी दर्ज किए गए हैं.

