Delhi AI Impact Summit : दिल्ली में शुरु हुए AI Impact Summit का बडा असर देखने के लिए मिल रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिसेंज इंपेक्ट को लेकर पूरी दुनिया के देश संभावनाएं तलाश रहे हैं. इस उभरते हुए सेक्टर के माध्यम से दुनिया एक नये युग में प्रवेश कर रही है. आर्टिफिशियल इंटेलिसेंज (AI) को लेकर दिल्ली में जो समिट शुरु हुआ है, इसमें दुनिया के कई देशो के नेता और आईटी कंपनियां शामिल हुई हैं. ये समिट भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में 16 फऱवरी से लेकर 20 फरवरी तक चलेगा.
#WATCH | PM @narendramodi inaugurated the #IndiaAIImpactSummit2026 at Bharat Mandapam, alongside the India AI Impact Summit.
Spread across 10 arenas over 70,000 sq. metres, the Expo features 300+ curated pavilions, 13 country showcases, and 600+ startups under the… pic.twitter.com/RRXoTvS3PM
— PB-SHABD (@PBSHABD) February 16, 2026
आईटी कंपनियों के किया निवेश का ऐलान
इस समिट को लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिसेंज के क्षेत्र में काम कर रही कंपनियों में खासा उत्साह है. सोमवार को शुरु हुए इस समिट में की कई कंनपियों ने भारत में निवेश का ऐलान और पहली बार भारत में ऑफिस खोलने के बारे में जानकारी दी.
आईटी इंपैक्ट समिट का पहला दिन ऐसा रहा
AI इम्पैक्ट समिट का पहला दिन काफी सफल रहा है. इस एक्सपो में 300 से अधिक एग्जिबिशन लगाए गए हैं. इन एग्जिबिशन के जरिये कंपनियां और स्टार्टअप्स ने AI इनोवेशन और फायदों के बारे में अपनी जानकारियां शेयर कर रही है.
इस समिट में AI इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनियों जैसे ओपनएआई(OpenAI), एंथ्रॉपिक(Anthropic), गूगल आदि ने भी अपने आप को शोकेश किया है.अगले दो दिन में इन प्रदर्शिनियों में इन दिग्गज AI कंपनियों के CEO भी शामिल होंगे.
OpenAI का भारत में बढ़ा यूजरबेस – सैम ऑल्टमैन,सीइओ
OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने मीडिया को बताया कि भारत में अब ChatGPT के एक्टिव यूजर्स की संख्या 100 मिलियन यानी 10 करोड़ पार कर गई है और ये संख्या अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है. ऑल्टमैन ने बताया कि ChatGPT टूल को यूज करने वालों में भारत में सबसे अधिक संख्या छात्रों की है.
Neysa में हुआ बड़ा निवेश
भारतीय एआई स्टार्टअप Neysa में ब्लैकस्टोन ने इक्विटी फंडरेज के तहत 600 मिलियन डॉलर (करीब 5,445 करोड़ रुपये) की हिस्सेदारी खरीदी है.
बेंगलुरु के स्टार्टअप्स को मिले 15 मिलियन डॉलर मिले
बेंगलुरु स्थित C2i, जो डेटा सेंटर्स के लिए पावर सॉल्यूशन डेवलप कर रहा है. उसने Peak XV के नेतृत्व में सीरीज A फंडिंग राउंड में 15 मिलियन डॉलर जुटाए हैं.
प्रोफिट पर होगा आईटी कंपनियां का फोकस
HCL टेक्नॉलाजी के सीईओ विनीत नैय्यर ने समिट के दौरान कहा कि अब भारत की आईटी कंपनियों का ध्यान अधिक रोजगार जनरेट से पहले मुनाफे पर रहेगा.
Khosla Ventures के संस्थापक विनोद खोसला ने बताया है अगले 5 साल में आईटी सर्विसेज और बीपीओ जैसे बिजनेस में बड़ा बदलाव दिखाई देगा.
बैंगलोर में खुलेगा Anthropic का पहला ऑफिस
Anthropic ने ऐलान किया है कि कंपनी अब भारत में अपना नया ऑफिस खोलने जा रही है. ये ऑफिस भारत के टेक सिटी बैंगलोर में खुलेगा. कंपनी ने बताया है कि अमेरिका के बाद Claude का दूसरा सबसे बड़ा यूजरबेस भारत में है.

