Earthquake Turkey: तुर्की में 7.8 तीव्रता का भूकंप, 15 लोगों की मौत, ताश के पत्तें की तरह ढ़ही इमारतें

तुर्की :  सोमवार तड़के 4 बजकर 17 मिनट पर तुर्की के दक्षिणी हिस्से में शक्तिशाली भूकंप आया. भूकंप इतना जोरदार था कि बड़ी बड़ी इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढ़ह गई.

चारो तरफ तबाही मच गई. भूकंप ऐसे समय पर आया जब ज्यादातर लोग सो रहे थे . बताया जा रहा है कि मरने वालों के तादात सैकड़ों में हो सकती है. अब तक 15 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है.सबसे बुरा हाल तुर्की के अडाना शहर में और सिरिया के आस पास के शहरों में देखनो को मिला है. यहां कई कई मंजिला इमारतें मिनटों में जमींदोज हो गई.

भूकंप के समय सीरिया के दमिश्क में सैय्यदा ज़ैनब दरगाह का दृश्य

 

 भूकंप के बाद तुर्की में हाइ एलर्ट

BNO न्यूज के मुताबिक तुर्की के आंतरिक मंत्रालय ने पूरे देश में हाइ एलर्ट जारी कर दिया है. सोशल मीडिया पर लगातार भूकंप की तस्वीरे आ रही है,जहां बर्बादी का मंजर साफ दिखाई दे रहा है.

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो आ रहे हैं जिसमें लोग चीख पुकार करते और मदद मांगते नजर आ रहे हैं.

दिन निकलने के बाद लोग एक दूसरे की मदद कर कर रहे हैं. बहुत बड़ी सख्या में लोगों के मलबे में दबे होने की खबरें आ रही हैं.

 

Latest news

Related news