Thursday, February 12, 2026

बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने बजट-2023 पर उठाया सवाल, पूछा क्या ऐसे डबल होगी किसानों की आय ?

पटना – बिहार में अपनी ही सरकार के खिलाफ कई मुद्दों पर सवाल उठाने वाले बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने बजट पेश होने के बाद केंद्र सरकार से सवाल पूछा है कि क्या इस तरह से सरकार किसानों की आय दोगुनी करेगी.

आरजेडी नेता सुधाकर सिंह ने एक तस्वीर पोस्ट कर केंद्र सरकार से कुछ सवाल पूछे हैं.

सुधाकर सिंह ने जो तस्वीर साझा की है उसमें लिखा है

 उम्मीदों के आकाश में जुमलों की बारिश

बजट 23-24 में न्यूनतम समर्थन मूल्य

कानून की गारंटी व कृषि उपज की

सरकारी खरीद की गारंटी नहीं दी गई है.

साहेब क्या इस तरह से होगी

किसानों की आय दोगुनी  

सुधाकर सिंह ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गये और बाद में पीएम मोदी द्वारा बजट की सरहाना किये जाने के बाद सवाल उठाया है. उन्होने साफ तौर पर कहा है कि किसानों के लिए सरकार ने  बजट में कोई न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी नहीं दी है,ना कृषि कानूनों को लेकर बजट मे कुछ कहा गया है. ऐसे में सरकार किस आधार पर किसानों से उनकी आय दोगुणी करने की बात कह रही है?

सुधाकर सिंह ने पूरे बजट को एक जुमला करार दिया है. सुधाकर सिंह पिछले कुछ दिनों से बिहार सीएम नीतीश कुमार पर बयानबाजी को लेकर चर्चा मे हैं. यहा तक की उन्हें पार्टी से निकाले जाने की मांग भी चल रही है.इस बीच आज सुधाकर सिंह ने आरजेडी के पार्टी लाइन पर ही बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

बजट के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी बजट 2023 को हवा हवाई करार दिया और कहा कि 2014 से ये सरकार लगातार लोगों को बेवकूफ बनाते आ रही है . अब सुधाकर सिंह ने भी अपनी पार्टी की लाइन पर ही बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

हलांकि आज ही सुधाकर सिंह ने पार्टी द्वारा भेजे गये नोटिस का जवाब देते हुए आरजेडी के ए टूजेड नीति पर सवाल उठाया था.

Latest news

Related news