Friday, June 26, 2026
Home Breaking News अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर ताजा अपडेट,हालत में हो रहा है...

अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर ताजा अपडेट,हालत में हो रहा है सुधार,हेमामालिनी ने मौत की खबर को बताया गलत

0
366
Dharmendra Health
Dharmendra Health

Dharmendra Health: मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर उनके परिवार ने ताजा अपडेट जारी किया है. परिवार की तरफ से जानकारी दी गई है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और वो रिकवरी कर रहे हैं. मशहूर अभिनेत्री और सासंद हेमामालिनी ने मीडिया में धर्मेंद्र के निधन को लेकर चलाई जा रही खबरों पर बेहद नाराजगी जाहिर किया है. हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि

“जो हो रहा है वो अक्षम्य है! ज़िम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जिसपर इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरज़िम्मेदाराना है. कृपया परिवार और उनकी निजता की ज़रूरत का पूरा सम्मान करें”  

Dharmendra Health के स्वास्थ को लेकर मीडिया में चली गलत खबर  

दरअसल 89 साल के बॉलिवुड अभिनेता धर्मेंदर पिछले कई दिनों से उम्र संबंधी परेशानियों के कारण  मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल मे भर्ती हैं. 10 नवंबर यानी बीते सोमवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ जाने के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. सोमवार को धर्मेंद्र का हाल चाल लेने इंडस्ट्री के तमाम अभिनेता और मशहूर हस्तियां अस्पताल पहुंची थी. देर रात तक लोगों का आना-जाना लगा रहा. फिर आज सुबह मीडिया के एक हिस्से में ये खबर आई कि अभिनेता का निधन हो गया है, लेकिन अब उनके परिवार ने मीडिया मे चलाई जा रही इन खबरों को गलत बताया है.

अस्पताल में धर्मेंद्र का पूरा परिवार मौजूद है. बड़े बेटे सनी देओल और और उनके पोते करण भी उनसे मिलने पहुंचे हैं. कऱण ने मीडिया को बताय कि वो अपने दादा के स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं. ब्रीच केंडी अस्पताल में पहले से ही हेमा मालिनी अपनी दोनो बेटियों के साथ मौजूद हैं.

पूरा परिवार धर्मेंद्र की सेहत के लिए प्रार्थनाए कर रहा है. बेटे सनी देओल और पोते करण देओल के चेहरे पर उदासी देखी जा रही है.

इस बीच दोओल परिवार का साथ देने फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकर पहुंच रहे हैं. अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया ने अभिनेता धर्मेंद्र की जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थना की है.उन्होंने कहा, ‘हम उनकी अच्छी सेहत के लिए मैं प्रार्थना कर रहे हैं और चाहते हैं कि जल्द से जल्द उनकी सेहत ठीक हो जाए.