Wednesday, March 4, 2026

गोरखपुर में 19 साल के छात्र की हत्या के बाद परिजनों का आरोप, पूरा प्रशासन पशु तस्करों को बचाने में लगा है…

Gorakhpur Animal smuggler : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृहजनपद गोरखपुर में 19 साल के छात्र की पशुतस्करों के द्वारा नृशंस हत्या से पूरा इलाका आक्रोशित है. नीट की तैयारी कर रहा 19 साल का छात्र दीपक गुप्ता डाक्टर बनना चाहता था लेकिन पशु तस्करों की नृशंशता ने उसकी जान ले ली.इस घटना ने पूरे होरखपुर के दहला कर रख दिया है. तस्करों के भागने के बाद दीपक सा शव गांव वालो को मिला. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.  परिवार का आरोप है कि पूरा पुलिस प्रशासन पशु तस्करों को बचाने में लगा है.

Gorakhpur Animal smuggler का क्या है मामला

मामला सोमवार देर रात का है जब गोरखपुर के पपराइच थाना क्षेत्र के गांव जंगलधूसड़ में कुछ पशु तस्कर गाड़ी लेकर गांव में घुस गये.समय रात करीब 3 बजे का था, जब गांव को लोग गाडियों और मवेशियों की आवाज से हड़बड़ाकर उठे. पशु तस्कर तीन गाडियां लेकर गांव में घुस आये थे और गांव में लोगों के घरों मे बंधी मवेशियो को खोलकर ले जाने लगे. अंधेरे और सन्नाटे में अचानक हुई इस हरकत ने ग्रामीणों को चौंका दिया. लोग आनन फानन में अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और शोर मचाने लगे. इसी शोर को सुनकर 19 साल का दीपक भी घऱ से बाहर आ गया और लोगों के साथ मिलकर पशु-तस्करों के पीछे भागने लगा. अपने पीछे भागते इस युवक को तस्करों ने पकड़ लिया और एक घंटे तक अपनी गाड़ी में घुमाते रहे. इस बीच दीपक पशु तस्करों को ललकारता रहा. गांव वालो का कहना है कि पशु तस्करों ने दीपक को मुंह में गोली मार दी, जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

पुलिस करा रही है पोस्टमार्टम

इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है. अपनी आंखों में सुनहरे भविष्य का सपना देख रहा , नीट की तैयारी कर रहा 19 साल का दीपक प्रकाशित होने से पहले ही बुझा दिया गया.पूरे गांव में दीपक की मां और बहनों की चीखें गूंज रही हैं. गुस्साये लोग सड़कों पर उतर आये हैं.ग्रामीणों का आरोप है कि तस्करों ने दीपक को गोली मारी लेकिन पुलिस इसे गिरने की वजह से सिर में लगी चोट बता रही है. अब सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

 राज्य में कानून-व्यवस्था की हालत खराब- अखिलेश यादव, सपा अध्यक्ष

इस बीच समाजवादी पार्टी ने इस घटना पर यूपी सरकार पर हमला किया है. समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने गोरखपुर के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा  ये सरकार और प्रशासन दोनों की नाकामी है. अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि

“गोरखपुर में शासनिक-प्रशासनिक मिलीभगत से सत्ता संरक्षित पशु तस्करों के ख़िलाफ़ जनता का जो गुस्सा फूटा है उसकी ज़िम्मेदार भाजपा सरकार ख़ुद है. जिन पशु तस्करों ने युवक की जान ले ली है उनको बचाने के लिए पुलिस आएगी तो तस्करी के इस कुकृत्य में सत्ताधारियों की साँठगाँठ का भंडाफोड़ होगा ही और जनता आक्रोशित भी होगी. अगर उप्र के ‘मुख्यनगर’ में ऐसा हो रहा है तो इसका मतलब है कि इस गोरखधंधे में किसी की मुख्य साझेदारी है या उसके हाथ से ये नगर भी निकल गया है और पूरे उप्र की तरह यहाँ भी अपराध चरम पर है और यहाँ भी अपराधियों का ही सिक्का चल रहा है. दोनों हालातों में ये ‘मुख्य नाकामी’ है.  मृतक के पीड़ित परिजनों को न्याय मिले. भाजपा जाए तो इंसाफ़ आए! “

Latest news

Related news