Wednesday, March 4, 2026

SKMCH का हाल,मच्छरदानी में सोइ रही डॉक्टर, इलाज के लिए तड़पता रहा मरीज

मुजफ्फरपुर: उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल SKMCH का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है रहा हैं.जिसमे एक एक महिला डॉक्टर मच्छरदानी लगाकर आराम कर रही हैं. जबकि मरीज इलाज के लिए गुहार लगा रहे हैं.और वो नहीं सुन रही हैं.

बताया जा रहा हैं कि इससे पहले भी उसी महिला डॉक्टर ने AC ख़राब होने की वजह से मरीज का इलाज करने से मना कर दिया था. उस वक्त भी महिला डॉक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था.अब एक बार फिर लापरवाही का एक और वीडियो सामने आया हैं.

वहीं वीडियो के सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सख़्ती दिखाना शुरू कर दिया हैं. SKMCH के अधीक्षक डॉ बीएस झा ने इस वीडियो के जांचोपरांत उक्त महिला डॉक्टर पर कार्रवाई करने की बात कही है.

Latest news

Related news