Monday, July 6, 2026
Home Breaking News दीपिका पादुकोण के भगवा बिकनी पर नरोत्तम मिश्रा को आपत्ति, कहा सुधारें...

दीपिका पादुकोण के भगवा बिकनी पर नरोत्तम मिश्रा को आपत्ति, कहा सुधारें भूल नहीं तो एमपी में फिल्म रीलीज रोकने पर करेंगे विचार 

0
916

इंदौर

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण के भगवा बिकनी पहनने पर आपत्ति जताई है.

नरोत्तम मिश्रा ने कहा, साफ दिख रहा है कि दूषित मानसिकता को लेकर गाना फिल्माया गया है. मैं इसे ठीक नहीं मानता हूं. मैं फिल्म डायरेक्टर, निर्माता से कहूंगा कि इसे ठीक किया जाए.

दीपिका पादुकोण पहले भी JNU में टुकड़े टुकड़े गैंग के समर्थन में आ चुकी है. उससे पहले भी उनकी मानसिकता सामने आ चुकी है, और इसलिए मैं मानता हूं कि गाने का नाम बेशर्म रंग ये भी अपत्तिजनक है और इस गाने में जिस तरह से भगवा और हरा पहनाया गया है, गाने के बोल, फिल्म का नाम सामयिक नहीं है, इसमें भी सुधार किए जाने की आवश्यकता है…

अगर नहीं किया गया तो हम विचार करेंगे कि मध्यप्रदेश में फिल्म के प्रसारण करने दिया जाए या नहीं…

शाहरुख खान एक तरफ वैष्णो देवी के दर्शन करने जाते हैं, ये अच्छी बात है लेकिन दूसरी तरफ महिला को बिकनी में ले आते हैं ये भी ठीक नहीं है…

शाहरुख खान की बहु प्रतिक्षित फिल्म पठान देश भर में   25 जनवारी 2023 को रीलीज के लिए तैयार है. हाल ही में इस फिल्म का एक गाना बेशरम रीलीज हु आहै जिसमें अभिनेत्री  दीपीका पादुकोण बेहद हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं.