Tuesday, February 17, 2026

जो सुरक्षा में सेंध लगायेगा,उसे मिलेगा यमराज का टिकट-उत्तर प्रदेश में गरजे सीएम योगी

CM Yogi On Terror :  यूपी के आजमगढ़ में गुरुवार को सीएम योगी ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन से पहले सीएम योगी ने आज बड़ी बात कही है. आजमगढ़ के सलारपुर- फूलपुर में आयोजित जनसभा के दौरान सीएम योगी ने कहा कि आज से पहले आजमगढ़ अपनी पहचान के संकट से जूझता था, लेकिन आज ये जगह अदम्य साहस का गढ़ बन चुका है.

CM Yogi On Terror : पिछली सरकारें यहां देती थी आतंकियों को पनाह

आजमगढ़ की पहचान की बात करते हुए सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर जम कर तंज किया. सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारें यहां विकास की जगह पर डी-कंपनी और दाऊद गिरोह के साथ साझेदारी करती थीं, इलाके की सुरक्षा में सेंध लगाती थीं. पिछली सरकारों ने इस जगह (आजमगढ़) को आतंकियों का गढ़ बना दिया था लेकिन आज अगर कोई राज्य की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करता है तो उसके लिए सीधे यमराज का टिकट कट जाता है.सीएम योगी ने कहा कि अब देश और प्रदेश की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं होगा.

सीएम योगी ने सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण देते हुए कहा कि जो सुरक्षा में सेंध लगाएगा, उसे अब सीधे यमराज का टिकट मिलेगा.

सीएम योगी ने कहा कि अब (उनकी सरकार) में प्रयागराज में महाकुंभ, अयोध्या में भगवान रामलाल के भव्य मंदिर का निर्माण, काशी में बाबा विश्वनाथ धाम का होना पुनर्विकास, मां विंध्यवासिनी धाम का विकसित होना,  चित्रकूट धाम का विकास होना, ये सब आज प्रदेश को एक नई पहचान दिला रहे हैं. मथुरा-वृंदावन में भी हमारा कार्य प्रारंभ हो चुका है. सीएम योगी जनसभा के दौरान ये भी कहा कि आजमगढ़ में महाराज सुहेलदेव विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज यहां की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत कर रहे हैं.

प्रदेश में बिना भेदभाव के मिला युवाओं को रोजगार

सीएम योगी ने राज्य में हुए 60,244 पुलिस भर्ती का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के हर जाति-धर्म के युवाओं, जिसमें 12,045 बेटियां शामिल हैं उन्हें नौकरी मिली है . सीएम योगी ने विपक्ष पर तंज करते हुए कहा कि यहां 2017 से पहले चाचा-भतीजा वसूली के लिए निकलते थे, लेकिन अब सबका साथ, सबका विकास हो रहा है. सीएम ने कहा कि अब एक्सप्रेस वे के किनारे औद्योगिक क्लस्टर विकसित करना है, ताकि स्थानीय नौजवानों को रोजगार मिले सके और देश-दुनिया में सम्मान मिल सके.

Latest news

Related news