Friday, February 13, 2026

Iran Israel war: ईरान से निकाले गए 110 भारतीय छात्रों को लेकर विमान आज रात दिल्ली पहुंचेगा

Iran Israel war के बीच ईरान से निकाले गए कम से कम 110 भारतीय छात्रों को लेकर एक विमान बुधवार रात दिल्ली पहुंचेगा.
कश्मीर के 90 छात्रों सहित 110 छात्रों को पहले ही सुरक्षित रूप से आर्मेनिया पहुंचा दिया गया था
जम्मू-कश्मीर छात्र संघ के अनुसार, छात्र अर्मेनिया से दोहा पहुंचे, जहां से उन्होंने नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी.
दोहा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के रात करीब 10.15 बजे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है.

देश लौट रहे ज्यादातर छात्र उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी से हैं

ईरान में 4,000 से ज़्यादा भारतीय नागरिक रहते हैं, जिनमें से आधे छात्र हैं. इनमें से कई छात्र जम्मू-कश्मीर से हैं और मेडिकल और दूसरे पेशेवर कोर्स में पढ़ रहे हैं.
इससे पहले जम्मू-कश्मीर छात्र संघ के अध्यक्ष नासिर खुहामी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया था कि ज़्यादातर छात्र ईरान के उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी से हैं.
उन्होंने कहा, “कश्मीर घाटी के 90 छात्र और विभिन्न राज्यों के अन्य छात्र सुरक्षित रूप से अर्मेनिया पहुंच गए हैं, जिससे यह संख्या 110 हो गई है. इनमें से अधिकांश छात्र उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्र हैं.”

विदेश मंत्रालय हर संभव मदद कर रहा है

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में कहा था कि भारतीय दूतावास सभी संभव सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से समुदाय के साथ लगातार संपर्क में है.
इसमें कहा गया, “तेहरान में भारतीय छात्रों को दूतावास द्वारा की गई व्यवस्था के तहत सुरक्षा कारणों से शहर से बाहर निकाल दिया गया है.”

Iran Israel war- हजारों लोग तेहरान से भागे

इस बीच इजरायली के बढ़ते हमलों के बीच बुधवार को हजारों लोग के तेहरान से भाग निकलने की खबर है. बुधवार को इजरायली लड़ाकू विमानों ने रात भर तेहरान शहर पर बमबारी की रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि डोनाल्ड ट्रम्प उन विकल्पों पर विचार कर रहे थे, जिनमें ईरानी परमाणु स्थलों पर हमला करने में इजरायल का साथ देना भी शामिल था.
इजराइल ने कहा कि 50 जेट विमानों ने रात भर तेहरान में करीब 20 ठिकानों पर हमला किया, जिसमें मिसाइलों के लिए कच्चे माल, घटक और विनिर्माण प्रणाली बनाने वाली साइटें शामिल हैं. ईरान में कम से कम 224 लोग मारे गए हैं और 1,277 अन्य घायल हुए हैं. ईरान द्वारा जवाबी हमले शुरू करने के बाद से इजराइल में कम से कम 24 लोग मारे गए हैं.

ये भी पढ़ें-Israel Iran attack: ईरान आत्मसमर्पण नहीं करेगा, अयातुल्ला खामेनेई ने दी डोनाल्ड ट्रम्प को…

Latest news

Related news