पदयात्रा को राजनीतिक करार देने वाले भाजपा मंत्री महाराज पर कांग्रेस ने किया पलटवार

‘भाजपा मंत्री व धर्माचार्य सतपाल महाराज उत्तराखण्ड धामों की रक्षा नहीं कर पाए’

देखें वीडियो, जब धर्माचार्य महाराज नहीं कर पाए केदारधाम की रक्षा तो कांग्रेस को आगे आना पड़ा

तिलवाड़ा, रुद्रप्रयाग। कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा बचाओ पदयात्रा के अहम सूत्रधार पूर्व विधायक रंजीत रावत ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बयान पर पलटवार किया है।

पदयात्रा के सहयात्री पूर्व विधायक रंजीत रावत ने तिलवाड़ा पहुंचने पर कहा कि भाजपा मंत्री सतपाल महाराज ने कांग्रेस की पदयात्रा को राजनीतिक करार दिया है।

रावत ने कहा कि महाराज स्वंय धर्माचार्य हैं, केदारनाथ धाम की रक्षा में उन्हें आगे आना चाहिए था। सरकार में रहते हुए जब सतपाल महाराज धामों की रक्षा नहीं कर पाए तो कांग्रेस को आगे आकर केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा बचाओ यात्रा।निकालनी पड़ी।

पूर्व विधायक ने वीडियो बयान कहा कि कांग्रेस की।पदयात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। और पदयात्रा अपने उद्देश्यों में पूरी तरह सफल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पदयात्रा को जनता का समर्थन मिल रहा है। सभी वरिष्ठ नेता यात्रा में साथ चल रहे हैं।

Latest news

Related news