Thursday, March 5, 2026

पाकिस्तान को अमेरिकी से मिला सीधा जवाब -कहा- इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं बोलेंगे,अमेरिका भारत के साथ खड़ा है.

US Reply Pakistan  वॉशिंगटन  :  पहलगाम हमले ( Pahalgam Terror Attack ) को लेकर भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में  आक्रोश का माहौल है. वहीं पाकिस्तान एक बार फिर से दुनिया के सामने खुद को निर्दोष बताने में लगा है. पाकिस्तानी पत्रकार अब दुनिया के अलग अलग मंचों पर भारत के द्वारा लगाये गये प्रतिबंधों और कड़े कदमों के खिलाफ सवाल उठा रहे हैं. अमेरिका के विदेश मंत्रालय में चल रही ब्रीफिंग के दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने सवाल उठाने की कोशिश की तो विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने उसे नजरअंदाज करके ये जता दिया कि अमेरिकी का अंताकवाद को लेकर क्या रुख है. एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने पत्रकार के सवाल पर कोई भी जवाब देने से इंकार कर दिया.

US Reply Pakistan  : पाकिस्तानी पत्रकार ने पहलगाम अटैक पर पूछा था सवाल  

ये सवाल जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा तनाव पर उनसे पूछा गया था।  ब्रूस ने पाकिस्तान पत्रकार को जवाब देते हुए कहा, ‘मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करने जा रही हूं और शायद हम किसी अन्य विषय के साथ आपके पास वापस आएंगे।

ब्रूस ने कहा,
मैं उस स्थिति पर और कुछ नहीं कहूंगी। टैमी ब्रूस ने कहा, राष्ट्रपति और उप सचिव ने अपनी बातें रखी हैं। मैं इस पर अब कोई बात आगे नहीं बढ़ाऊंगी।’

अमेरिकी प्रवक्ता का बयान 

ब्रूस ने आगे कहा,
‘जैसा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने आगे कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के साथ खड़ा है, आतंकवाद के सभी कृत्यों की कड़ी निंदा करता है. हम मारे गए लोगों के लिए संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं और इस जघन्य कृत्य के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने का एलान करते हैं.

ट्रंप ने की पीएम मोदी से बात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। ट्रंप ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की और इस ‘जघन्य हमले’ के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए भारत को पूरा समर्थन व्यक्त किया। इसके बाद पीएम मोदी ने भी उनका आभार जताया।

‘आतंकवादी को दंडित करेगा भारत’
22 अप्रैल को आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बैसरन में पर्यटकों सहित 26 लोगों की हत्या कर दी थी। बैसरन को ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से भी जाना जाता है।
बिहार के मधुबनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया कि भारत पहलगाम नरसंहार में शामिल प्रत्येक आतंकवादी और उनके ‘समर्थकों’ की पहचान करेगा, उनका पता लगाएगा और उन्हें दंडित करेगा तथा हत्यारों का अंत तक पीछा करेगा।

Latest news

Related news