Monday, March 9, 2026

Parliament के विशेष सत्र की शुरुआत से चंद मिनट पहले बोले PM Modi- ‘ऐतिहासिक निर्णयों वाला होगा ये सत्र’

नई दिल्ली : 18 से 22 सितंबर तक चलने वाले संसद के विशेष सत्र की शुरुआत से चंद मिनट पहले  पीएम मोदी  ने संसद  भवन के  प्रांगण  से मीडिया को संबोधित किया. पीएम मोदी संसद का सत्र शुरु होने से करीब 30 मिनट पहले ही संसद भवन परिसर में पहुंच गये और उन्होंने वहां मौजूद मीडियाकर्मियों को  सत्र के बारे में जानकारी दी . लेकिन पीएम मोदी ने जो जानकारी दी है उसने सस्पेंस को और बढ़ा दिया है. पीएम ने कहा ये विशेष सत्र एतिहासिक निर्णयों वाला होगा.

PM Modi – ऐतिहासिक निर्णयों वाला होगा सत्र

PM Modi का विपक्ष पर तंज

इसी बीच विपक्ष पर तंज करते हुए पीएम ने कहा कि रोने धोने के लिए बहुत वक्त मिलेगा, लेकिन ये समय ऐतिहासिक निर्णयों को लेने का समय है, इसलिए सभी सांसदों को इस छोटे से सत्र में अधिक से अधिक समय सदन में देना चाहिये

गणेश चतुर्थी पर नई संसद में होगा प्रवेश – PM Modi

पीएम मोदी ने आधिकारिक तौर पर बताया कि कल यानी 19 सितंबर को संसद को  पुरानी इमारत से संसद नई इमारत में शिफ्ट कर दिया जायेगा. गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नई संसद में कार्रवाई शुरु होगी. गणेश चतुर्थी विघ्नहर्ता का दिन है इसलिए उम्मीद  है आने वाले समय में देश में होने वाला विकास का काम बिना किसी विघ्न बाधा के हो सकेगा.

ये भी पढ़ें :-

Parliament : संसद का विशेष सत्र आज से शुरु, सुबह 11 बजे पीएम मोदी सदन को करेंगे संबोधित

इस बीच विपक्ष भी अपनी रणनीति बनाने के लिए संसद में बैठक कर रहा है. बैठक राज्यसभा मे विपक्ष के नेता मल्लिकाअर्जुन खरगे के आफिस हो हो रही है.

 

 

Latest news

Related news