Friday, February 27, 2026

Champions Trophy 2025 : दुबई में भारत की जीत पर बोली पाकिस्तानी मीडिया-ये तो होना ही था…

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया. भारत की इस शानदार जीत की चर्चा दुनिया भर में हो रही है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मेजबान पाकिस्तान था लेकिन भारत ने अपने सारे मैच दुबई में खेले हैं. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल की बात करें तो भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराते हुए विजेता का ताज पहना. इसको मिलाकर भारत के पास अब तीन चैंपियंस ट्रॉफी हो गई हैं, जबकि पाकिस्तान के पास महज एक चैंपियंस ट्रॉफी है. पाकिस्तानी मीडिया अब कह रही है कि एक मैदान पर सारे मैच खेलने से ये तो होना ही था.

Champions Trophy 2025 भारत के जीतने पर पाकिस्तान को लगी मिर्ची  

भारत की इस जीत को पाकिस्तान की मीडिया को जोरों की मिर्ची लगी है और अपनी बौखलाहट मिटाने के लिए भारत की जीत के पीछे मैदान को बता रहा है. जहां पूरी दुनिया टीम इंडिया के परफॉर्मेंस की तारीफ कर रही है, वहीं ये बात पाक मीडिया से बर्दाश्त नहीं हुई है. पाकिस्तान के अखबार ने लिखा है कि टीम इंडिया को एक ही पिच पर सारे मैच खेलने का फायदा मिला है.

टीम परफॉर्मेंस को नीचा दिखाने की कोशिश
पाकिस्तानी अखबार ने पिच और मैदान को फायदेमंद बताते हुए टीम के परफॉर्मेंस को नीचा दिखाने की कोशिश की है. ऐसा सिर्फ मीडिया द्वारा ही नहीं किया गया है, बल्कि भारत की जीत के समय PCB का कोई बड़ा अधिकारी भी वहां मौजूद नहीं था. शोएब अख्तर ने फाइनल के प्रजेंटेशन सेरेमनी से PCB चेयरमैन या किसी और अधिकारी के गायब होने पर सवाल उठाए हैं.

पाकिस्तान से छीना खिताब
2017 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान ने जीती थी और अब भारत ने ये खिताब उससे छीन लिया है. साथ ही इस चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान 6 विकेट से बुरी तरह हराया. इसके अलावा भारत की वजह से पाकिस्तान फुल मेजबानी नहीं कर पाया, क्योंकि भारतीय टीम ने अपने सारे मैच दुबई में खेले.

Latest news

Related news