Bashar al-Assad Death Sentence दमिश्क: सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद और उनके छोटे भाई को मंगलवार को देश की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। यह ऐतिहासिक फैसला सीरिया में करीब 14 वर्षों तक चले खूनी संघर्ष के दौरान मानवता के खिलाफ किए गए गंभीर अपराधों और युद्ध अपराधों के मामलों में सुनाया गया है। इस लंबे और विनाशकारी संघर्ष के दौरान देश में लगभग पांच लाख लोगों की जान गई थी।
Bashar al-Assad Death Sentence:आतिफ़ नजीब को भी मौत की सजा
न्यायालय ने इसी मामले में बशर असद के ममेरे भाई आतिफ़ नजीब को भी मौत की सजा सुनाई है। नजीब पर सीरिया के दक्षिणी प्रांत दारा में दमनकारी कार्रवाई का मुख्य नेतृत्व करने का गंभीर आरोप था, जिसके चलते देश में बड़े पैमाने पर विद्रोह भड़क उठा था और अंततः एक भीषण गृह युद्ध की शुरुआत हुई थी।
कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत की कार्रवाई
फैसला सुनाए जाने के दौरान अदालत परिसर में बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सजा सुनाए जाते वक्त आतिफ़ नजीब कैदी की विशेष पोशाक (वर्दी) पहने हुए अदालत कक्ष में बने एक सुरक्षा पिंजरे के भीतर खड़ा नजर आया। इस फैसले को सीरिया के राजनीतिक और न्यायिक इतिहास में एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है।

