अहमदाबाद: बापू नगर इलाके मैं उस वक्त आतंक फैल गया जब दो शख्स तलवार लेकर वहां दहशत फैलाते दिखे. अहमदाबाद शहर के बापू नगर इलाके में मणिलाल की चाली नाम की गली में दो शख्स तलवार लेकर घुस गए और इलाके में दहशत फालने के लिए इन असामाजिक तत्वों ने लोगों के घर के दरवाजे खटखटाने शुरू कर दिया. लोग समझ गये कि कोई आसमाजिक तत्व है इसलिए किसी ने अपने घर का दरवाजा नहीं खोला.
जानकारी के मुताबिक ये दोने शख्स आपसी मतभेद में किसी व्यक्ति को ढूंढने निकले थे और पूरे इलाके में दोनो ने जमकर दहशत मचाई.
A video of two men brandishing swords and attacking a house has gone viral on social media. The entire incident was captured on CCTV Camera. The video is said to be from Ahmedabad's Bapunagar.@siddharthpandy shares the latest updates with @MeenakshiUpreti. pic.twitter.com/OJKtCv1Qky
— TIMES NOW (@TimesNow) February 13, 2023
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद में अहमदाबाद की पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जीपी एक्ट की धारा 135 के अंतर्गत मोहम्मद सरवर और मोहम्मद अरशद सलीम नाम के इन युवकों पर शिकायत दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर की. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे यो दोने युवक हाथ में तलवार लेकर चिल्ला चिल्ला कर शेखी बघार रहे हैं. खुले आम बाइक पर बैठकर हाथ में तलवार लिए कानून को चुनौती देते दिख रहे हैं.
अहमदाबाद में दो युवकों ने सरेआम तलवार लहराकर मचाई दशहत. वीडियो वायरल #ahemdabad pic.twitter.com/8Wt3lR3AGS
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) February 13, 2023

