Thursday, February 26, 2026

भाजपा विधायक ने कुत्ते को दिया राम नाम का ज्ञान ,वीडियो वायरल

सीतापुर

अभी तक आपने मालिकों को सिखाते और तोते को राम राम बोलते देखा सुना होगा लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वारयल है जिसमें एक व्यक्ति अपने कुत्ते को राम राम बोलना सिखा रहे हैं.

अपने कुत्ते को राम राम बोलने को कह रहे ये जनाब उत्तर प्रदेश के सीतापुर के सेउता सीट से बीजेपी के विधायक ज्ञान तिवारी हैं. अपने पालतू कुत्ते को राम राम बोलने की ट्रेनिग देने का वीडियो इन्होने अपने सोशल मीडिया फेसबुक पर डाला जो  वायरल हो गया.

वीडियो में देख सकते हैं कि बीजेपी विधायक के राम राम बोलने पर कुत्ता भौंक कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहा है.

कुत्ता भले ही राम नाम नहीं बोल पा रहा है लेकिन से साफ दिख रहा है कि मालिक के बोलने पर प्रतिक्रिया दे रहा है. वीडियो की मजेदार बात ये है कि मालिक अपने पालतू को राम नाम बोलने के लिए बार बार बोल रहे हैं और पालतू कुत्ते का पूरा ध्यान मालिक के हाथ में मौजूद हड्डी पर है. कुत्ते और उसके मालिक का ये वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

Latest news

Related news