Tuesday, March 3, 2026

Paris Olympic में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों ने सीएम धामी से की भेंट

देहरादून। पेरिस ओलंपिक Paris Olympic में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ी अंकिता ध्यानी, परमजीत सिंह एवं सूरज पंवार ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीएम आवास में भेंट की।

Paris Olympic से लौटे खिलाड़ियों का सम्मान

मुख्यमंत्री ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी और सम्मानित किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने  उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सूरज पंवार ने 42 किमी रेस वॉक मिक्स्ड रिले, परमजीत सिंह ने 20 किमी रेस वॉक एवं अंकिता ध्यानी ने 5000 मीटर में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे आगे आने वाली प्रतियोगिताओं में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। राज्य सरकार और प्रदेश की जनता उनके साथ है।

Latest news

Related news