Tuesday, March 3, 2026

चारधाम यात्रा के लिए कल से शुरू होगा पंजीकरण, इस वेबसाइट से कर सके हैं आवेदन

Char Dham Yatra : देहरादून :  चारधाम यात्रा के लिए कल से पंजीकरण शुरू हो जाएंगे. सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने बताया कि इस बार आधार प्रमाणित पंजीकरण किए जाएंगे. पंजीकरण करते समय आधार कार्ड की डिटेल देना जरूरी किया गया है. यात्रा के लिए इस बार 60 प्रतिशत पंजीकरण ही ऑनलाइन होंगे, जबकि 40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन किए जाएंगे.

Char Dham Yatra : 60 प्रतिशत पंजीकरण ही होंगे ऑनलाइन 

इस व्यवस्था से बिना पंजीकरण आने वाले तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. ऑनलाइन पंजीकरण के लिए तीर्थयात्री registrationandtouristcare.uk.gov.in पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं. पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया यात्रा से 40 दिन पहले शुरू की है.

चार धाम यात्रा कब से हो शुरु ?

उत्तराखंड के चार धाम गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा के लिए सरकार हर साल एक समय तय करती है जो गर्मियों के मौसम में होता है. इस साल उत्तराखंड में चार धान की यात्रा 30 अप्रैल से शुरु होगी, जब गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलैंगे.केदारनाथ के दर्शन 2 मई से और बद्रीनाथ के दर्शन 4 मई से होंगे.

इस साल श्रद्धालुओं की यात्रा  को आसान बनाने के लिए  यात्रा मार्ग पर मेडिकल सुविधा जैसे मोबाइल अस्पतालों से लेकर एडवांस मेडिकल सुविधाएं, हेलीकॉप्टर और बोट एंबुलेंस जैसी मेडिकल सुविधाएं भी मौजूद रहेंगी. ऐसे में घर किसी व्यक्ति को कोई आपातकालीन मदद की जरुरत पड़ती है तो उन्हें इन सुविधाओं के जरिये तत्काल मेडिकल सर्विस उपलब्ध कराया जा सकेगा.

ये भी पढ़े :- पोर्न एडिक्टर पत्नी से तंग आकर पति पहुंचा हाईकोर्ट, जज बोले- ‘ऐसी चीजे…

Latest news

Related news