Friday, March 13, 2026

Chardham Yatra : 10 दिन के भीतर चारधामों में छह लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन 

देहरादून। Chardham Yatra चारधाम यात्रा शुरू होने के 10 दिनों के भीतर चारधामों में छह लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम में 2.50 लाख से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में रोजाना औसतन 70 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री दर्शन कर रहे हैं। वहीं, चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 29.52 लाख पहुंच गया है। चारधाम यात्रा का आगाज 10 मई से हुआ है। इस बार यात्रा के शुरूआत में ही दर्शनों के लिए धामों में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

Chardham Yatra – लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

10 दिन के भीतर बदरीनाथ्, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में छह लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार व प्रशासन ने भी बिना पंजीकरण यात्रा करने वाले पर सख्ती बरती है। जगह-जगह पर पंजीकरण की चेकिंग की जा रही है। जिससे धामों में बढ़ रही यात्रियों को भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

धाम             दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या
केदारनाथ           2,46,820
बदरीनाथ            1,20,757
यमुनोत्री              1,25,608
गंगोत्री                 1,12,508

Latest news

Related news