Sunday, July 5, 2026
Home उत्तराखंड गौरीकुंड के समीप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों को किया रेस्क्यू, एक...

गौरीकुंड के समीप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों को किया रेस्क्यू, एक की तलाश जारी 

0
166
Gaurikund 
Gaurikund 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड Gaurikund  के समीप एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ एसडीआरएफ एवं डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू एवं बचाव कार्य शुरू किया।

Gaurikund में हादसा

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार वाहन में 14 लोग सवार थे जिसमें से 13 को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जबकि एक की तलाश अभी जारी है। सभी लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।