Thursday, February 26, 2026

Viral video: नोएडा पुलिस को कार की खिड़की पर बैठ स्टंट करने वाली युवती की तलाश

नोएडा पुलिस एक कार और उस कार पर सवार एक लड़की की तलाश में है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़की कार की खिड़की से बाहर निकली नज़र आ रही है. कार तेज़ रफ्तार में चल रही है और लड़की आराम से कार की खिड़की से बाहर निकल कर बैठी नज़र आ रही है.
वीडियो कार के पीछे चल रही दूसरी कार के चालक ने बनाया है. बताया जा रहा है कि वीडियो नोएडा के सेक्टर 50 के पास का है. वीडियो के बायरल होने के बाद से पुलिस इस कार और युवती की तलाश कर रही है.

खतरनाक है ऐसे स्टंट करना
आजकल कारों में सनरूफ का चलन है. जिनसे अकसर बच्चे आधे बाहर निकले नज़र आते है. ये ही खतरनाक माना जाता है और ट्रेफिक पुलिस इसपर डुर्माना लगाने का भी सोंच रही है. फिर ये लड़की तो कार की खिड़की से बाहर निकली थी. आस-पास की कोई कार अगर टकरा जाती तो बुरा हादसा हो सकता था. ट्रैफिक के नियमों को तोड़ने के साथ-साथ ये लड़की अपनी जान के साथ भी खिलवाड़ कर रही है.

Latest news

Related news