वर्दी में मालिश कराना दरोगा को पड़ा भारी, लाइन हाजिर किये गये

लखनऊ

राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाने की एक चौकी के दरोगा का मालिश कराने का वीडियो वायरल है.वायरल वीडियो में दरोगा गोरखनाथ चौधरी वर्दी में ही मालिश कराते दिखाई दे रहा है.वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया की दरोगा ड्यूटी से लौटने के बाद नाई से मालिश करा रहे थे लेकिन यूनिफॉर्म में इस तरह के किए गए कृत्य की इजाज़त नहीं है, इसलिए मामले का संज्ञान लिया गया और जांच की जा रही है.वायरल वीडियो के संज्ञान में आते ही डीसीपी वेस्ट डॉक्टर डीएस चनप्पा ने दरोगा के विरुद्ध कार्यवाई की . डीसीपी वेस्ट डॉक्टर डीएस चन्नापा ने दरोगा गोरखनाथ चौधरी को लाईन हाज़िर किया.

Latest news

Related news