Wednesday, February 11, 2026

5 दिसंबर को यूपी सरकार पेश करेगी पूरक बजट, विपक्ष ने कहा मतदान के दिन विधानसभा सत्र बुलाना गलत

उत्तर प्रदेश सरकार ने 5 से 8 दिसंबर तक तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र बुलाने का एलान किया है. सत्र के पहले दिन यानी 5 दिसंबर को सरकार राज्य विधानसभा में 2022-2023 के लिए अपना पहला पूरक बजट पेश करेगी. सरकारी सूत्रों ने मुताबिक सरकार चाहती है कि पूरक बजट छह दिसंबर को पारित हो जाए और सात दिसंबर को सदन में विधायी कामकाज हो.

विपक्ष ने 5 दिसंबर को सत्र बुलाने का किया विरोध
सरकार के विधानसभा सत्र की तारीखों पर विपक्ष ने आपत्ति जताई है. विपक्ष का कहना है कि 5 दिसंबर को दो विधानसभा सीटो (रामपुर और खतौली) और एक लोकसभा सीट (मैनपुरी) में मतदान है. ऐसे में सदन के सत्र और मतदान की तारीखें मेल खाता है. समाजवादी पार्टी का कहना है कि जिस दिन मतदान हो रहा है उसी दिन विधानसभा सत्र बुलाना गलत है, इसे स्थगित करना उचित होगा.

Latest news

Related news