Thursday, February 12, 2026

खतौली में SP-RLD प्रत्याशी मदन भैया की हुई जीत, बीजेपी की राजकुमारी सैनी को 22,165 वोटों से हराया

खतौली उपचुनाव में SP-RLD प्रत्याशी मदन भैया की जीत काफी आसान रही. वो पहले राउंड से ही बीजेपी की उम्मीदवार राजकुमारी सैनी से बढ़त बनाए हुए थे. और जब परिणाम आया तो रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने बीजेपी उम्मीदवार राजकुमारी सैनी को 22,165 वोटों से हरा दिया. मदन भैया की जीत इस मायने में बी कास है कि ये सीट बीजेपी की थी और यहां कमल मुरझा गया.

क्यों हुआ था उपचुनाव
विक्रम सैनी मुजफ्फरनगर के खतौली विधासनसभा सीट से विधायक थे, दंगे में दोषी करार दिये जाने के बाद 11 अक्टूबर 2022 को मुजफ्फरनगर की विशे, अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया और इसके साथ ही उनकी खतौली से विधानसभा सदस्यता रद्द करने की घोषणा भी कर दी गई.

Latest news

Related news