नोएडा: लोकप्रिय शॉपिंग क्षेत्रों सहित नोएडा के सेक्टर 18 Noida Sector 18 को 14 नवंबर तक नो पार्किंग जोन No Parking Zone घोषित कर दिया गया है, जिससे दुकान मालिकों में निराशा है. मामले की जानकारी रखने वाले पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि नोएडा के सेक्टर 18 में अट्टा पीर से अट्टा मार्केट तक के पूरे क्षेत्र को नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 14 नवंबर तक के लिए नो पार्किंग जोन No Parking Zone घोषित कर दिया है.

Noida Sector 18 के साथ आसपास की मार्किट में भी No Parking Zone
जीआईपी मॉल, डीएलएफ मॉल, सेक्टर 18 मार्केट, सेक्टर 27 में अट्टा मार्केट और आसपास की अन्य सड़कें भी अब नो पार्किंग जोन हैं. यहां शापिंग के लिए आने वाल लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने वाहन केवल अधिकृत पार्किंग क्षेत्रों में ही पार्क करें. कैप्टन विजयंत थापर मार्ग सेक्टर 18 और अट्टा मार्केट के सेक्टर 27 को अलग अलग चिन्हित किया गया है . दिवाली के कारण ग्रहाकों की बढती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर 18 में बीकानेरवाला के पास रास्ता बंद कर दिया है ताकि लोग यहां के कट से इधर उधर ना निकल सकें. जो लोग बीकानेरवाला की तरफ से सेक्टर 18 की ओर पहुंचेगे वो लोग सड़क पार करके अट्टा मार्केट तक नहीं पहुंच सकेंगे.
आपको बता दें कि दिवाली के कारण बाजार में भारी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आ रहे हैं. सड़को के किनारे रेहड़ी पटरीवालों ने दुकाने लगा दी हैं, इसलिए सड़क पर चलने की जगह काफी कम हो गई है. लाखों की संख्या में लोग बाजार में निकले हुए हैं, इस लिए पुलिस के लिए भी यातायात को नियंत्रण करना टेढ़ी खीर बनी हुई है. बाजार में भीड़ के कारण मुख्य रास्ते भी लगभग भरे हुए हैं, औऱ वाहनों को आने जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड रहा है. इसलिए नोयडा पुलिस ने यात्रायात को नियंत्रित करने और सुचारु करने के लिए सेक्टर 18 की मार्केट में कई जगहों पर सड़क बंद कर दी है और नो पार्किंग जोन बना दिया है.
हालांकि ट्रैफिक पुलिस की बंदोबस्त के कारण दुकानदरों में मायूसी है.

