Thursday, February 19, 2026

सहारनपुर में शिक्षक की लापरवाही, बच्ची के क्लास में रहते कक्षा को ताला लगाया

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक सरकारी स्कूल में शिक्षक की बड़ी लापरवाही आई सामने आई है. गुलावठी ब्लॉक के संविलियन सेगड़ा पीर स्कूल में छुट्टी के बाद शिक्षक बिना कुछ देखे क्लासरुम में ताला लगा कर चले गये. एक बच्ची क्लासरूम में बंद हो गई. छुट्टी के बाद शिक्षक क्लासरूम का ताला लगाकर अपने घर चले गये. कई घंटों तक कक्षा मे बद रहने के बाद बच्ची न शोर मचाया तो मामला खुला.बाद में पुलिस ने बच्ची को बाहर निकाला.शिक्षक की लापरवाही से अभिबावक नाराज हैं और अब प्रशासन से उस शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. मामला सोशल मीडिया में भी आया. मामला मीडिया में आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के सभी स्टाफ को निलंबित कर दिया है.

Latest news

Related news