लखनऊ (ब्यूरो रिपोर्ट) UP पुलिस में भर्ती के लिए स्पोर्ट्स कोटा UP Police Sports Quota में अब खो-खो खेल भी शामिल हो गया है. जिसके बाद इस खेल के खिलाड़ियों के लिए नए रास्ते खुल गए है. सरकार ने यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती में स्पोर्ट्स कोटा से चयन किया जाएगा. इस वैकेंसी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
UP Police Sports Quota में भर्ती के लिए जरूरी योग्यता
उम्मीदवारों का चयन खेल कौशल परीक्षण और सर्टिफिकेट के वेरिफिकेशन के बाद किया जाएगा. नामित खेलों के लिए मांगा गई योग्यता उम्मीदवार के पास होनी चाहिए . कैंडिडेट्स का राष्ट्रीय खेल, राष्ट्रीय चैम्पियनशिप जूनियर/सीनियर, फेडरेशन कप राष्ट्रीय जूनियर/सीनियर, अखिल भारतीय अंतर राज्य चैम्पियनशिप सीनियर में भाग लेना जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवार अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट, विश्व स्कूल खेल अंडर-19, राष्ट्रीय स्कूल खेल अंडर-19, अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में भाग ले चुके हों.
https://x.com/upprpb/status/1734889373542559959?s=20
कुल 546 पदों पर की जाएगी भर्तियां
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 546 पदों पर भर्तियां की जाएगी. जिनमें से 350 भर्तियां पुरुष वर्ग और 196 भर्तियां महिला वर्ग में होगी. इन भर्तियों में खो खो के साथ अलग-अलग खेल जैसे फुटबॉल, जिमनास्टिक्स व तीरंदाजी से प्लेयर्स का भी चयन होगा. खो खो खेल के 8 पुरुष व 8 महिला खिलाड़ियों को इसमें मौका मिलेगा. उत्तर प्रदेश खो खो के कोऑर्डिनेटर रविकांत मिश्रा ने बताया की, उत्तर प्रदेश खो-खो खिलाड़ियों के लिए यह रास्ते खुले हैं. धीरे धीरे पूरे देश में इसकाअसर देखने को मिलेगा. इस खेल को लेकर भारतीय खो-खो महासंघ भी प्रयासरत है.

भारतीय खो-खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने बताया…
“इसमें सरकार की बड़ी मदद मिली है। स्पोर्ट्स कोटा में जो नौकरियां मिलती हॆ उसमें अब खो-खो के खिलाड़ी भी होंगे। एक बच्ची जिसने एशियन गेम्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें भारत प्रथम स्थान पर आया, तो उसके पास यह ऑफर है कि उम्र की पात्रता होते ही उसे असम सरकार में डीएसपी की नौकरी मिल जाएगी। सोचिए जिस बच्ची के परिवार में दो जून की रोटी नहीं है, वहां की बच्ची खो-खो खेल कर भारत का प्रतिनिधित्व करके डीएसपी बन जाएगी। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।”
खो-खो संघ अल्टीमेट खो-खो लीग के सीजन-1 की सफलता के बाद एक बार फिर नए सीजन के साथ तैयार है। लीग का दूसरा संस्करण 24 दिसंबर, 2023 से उड़ीसा के कटक के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा। खो-खो के इस महाकुंभ का समापन 14 जनवरी, 2024 को होगा।
ऑफिशियल वेबसाइट से किया जा सकेगा आवेदन
कॉन्स्टेबल की भर्ती में स्पोर्ट्स कोटा सेहोने वाली चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन के लिए आपकों ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा। जहाँ न्यू वैकेंसी के अंदर स्पोर्ट्स कोटा के विकल्प का चयन कर आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावे दायरे में कौन-कौन से स्पोर्ट्स शामिल हैं इसकी डिटेल्स भी देखी जा सकती है।

