MV Ganga Cruise: 13 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे वाराणसी में गंगा विलास क्रूज का शुभारंभ

13 जनवरी से एमवी गंगा विलास (MV Ganga Cruise) नाम से दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज शुरु हो जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस क्रूज का वाराणसी से शुभारंभ करेंगे. रविवार को जहाजरानी, बंदरगाह और जलमार्ग मंत्री सबार्नंद सोनोवाल ने कहा कि इस क्रूज़ (MV Ganga Cruise) की शुरुआत के साथ ही भारत में नदी क्रूज पर्यटन में एक नए युग की शुरुआत होगी. आपको बता दें ये लग्जरी क्रूज भारत और बांग्लादेश के पांच राज्यों की 27 नदी प्रणालियों से गुज़रेगा और कुल 3,200 किमी से अधिक की दूरी तय करेगा.

ये भी पढ़ें- ndiGo Patna flight: दिल्ली-पटना फ्लाईट में मार-पीट, शराबियों ने एयरहोस्टेस से की छेड़छाड़,…

एमवी गंगा विलास क्रूज देश में विशाल नदी पर्यटन को अनलॉक करने-सोनोवाल

जहाजरानी मंत्री सोनोवाल ने कहा कि “रिवर क्रूज की विशाल अप्रयुक्त क्षमता इस सेवा के लॉन्च के साथ अनलॉक होने के लिए तैयार है.”

उन्होंने कहा, “अंतदेर्शीय जलमार्गों के माध्यम से सतत विकास के इस अवसर को जबरदस्त बढ़ावा मिला है क्योंकि कार्गो ट्रैफिक को बढ़ाने के प्रयासों के साथ-साथ यात्री पर्यटन को उत्साहजनक परिणाम मिले हैं. एमवी गंगा विलास क्रूज देश में विशाल संभावित नदी पर्यटन को अनलॉक करने की दिशा में एक कदम है.”

मंत्री ने कहा, “हमारी समृद्ध विरासत वैश्विक स्तर पर और आगे बढ़ेगी क्योंकि पर्यटक आध्यात्मिक, शैक्षिक, कल्याण, सांस्कृतिक और साथ ही भारत की जैव विविधता की समृद्धि का अनुभव करने में सक्षम होंगे.”

51-दिवसीय क्रूज की योजना 50 पर्यटन स्थलों की यात्रा के साथ है

51 दिन के इस क्रूज की योजना में 50 पर्यटन स्थलों की यात्रा का लक्ष्य रखा गया है. क्रूज विश्व धरोहर स्थल, राष्ट्रीय उद्यान, नदी घाट और बिहार में पटना, झारखंड में साहिबगंज, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, बांग्लादेश में ढाका और असम में गुवाहाटी जैसे प्रमुख शहर से होता हुए गुजरेगा.

बात एमवी गंगा विलास पोत (MV Ganga Cruise) की करें तो ये 62 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा है. इसमें तीन डेक हैं साथ ही 36 पर्यटकों की क्षमता वाले बोर्ड पर 18 सुइट हैं, जिसमें पर्यटकों की सुख सुविधा की हर चीज को रका गया है ताकि उनका ये सफर यादगार और शानदार अनुभव से भर जाए.

जहाज प्रदूषण मुक्त तंत्र और शोर नियंत्रण तकनीकों से लैस है.

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि एमवी गंगा विलास (MV Ganga Cruise) की पहली यात्रा में स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटक शामिल होंगे. आपको बता दें डिब्रूगढ़ में एमवी गंगा विलास के आगमन की अपेक्षित तिथि मार्च 1, 2023 है.

Latest news

Related news