CM Yogi Adityanath का बयान, मोदी की सुनामी देखकर घबरा गए गठबंधन के लोग

महाराजगंज। CM Yogi Adityanath ने कहा कि जब जनता भाजपा गठबंधन के 400 पार की बात करती है तो विपक्षी गठबंधन को चक्कर आने लगता है। विपक्षी गठबंधन भाजपा का विरोध करते-करते देश के गरीबों का विरोध करने लगा है। सत्ता हथियाने के लिए देश की अपूरणीय क्षति करने में जुटी हुई हैं। सत्ता के लिए देश का विभाजन इनकी पुरानी परंपरा रही है। लोगों को जाति क्षेत्र और भाषा के नाम पर लड़ाना ही इनका उद्देश्य है। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरेंदा के जयपुरिया कॉलेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पांच चरणों के चुनाव में मोदी की सुनामी देखकर गठबंधन के लोग घबरा गए हैं।

CM Yogi Adityanath – एक तरफ राम हैं दूसरी ओर राम द्रोही

एक तरफ राम भक्त तो दूसरे तरफ राम द्रोही हैं। योगी ने कहा कि पहले कांग्रेस और सपा की सरकार में आतंकी घटनाओं पर जब हम आवाज उठाते थे तो बोला जाता था, आतंकवादी सीमा पार के हैं, अब समय बदल गया है। सीमा पर कोई पटाखा भी जोर से फट जाता है तो पाकिस्तान पहले सफाई देता है कि हमारा हाथ नहीं है। यह नए भारत का दर्शन है। उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस गठबंधन अनर्थ करने वाला है। मोदी सरकार देश का विकास लोगों के सम्मान और सुरक्षा की गारंटी है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में हिंदुओं के आरक्षण को काटकर मुसलमानों को देने की बात कही गई है।

कांग्रेस के घोषणापत्र में पर्सनल लॉ की बात है

उनके घोषणा पत्र में पर्सनल लॉ लागू करने की बात कही गई जो तालिबानी शासन की याद दिलाता है। उनके घोषणापत्र में अल्पसंख्यकों के खान-पान में स्वतंत्रता देने की बात कही गई, जिसको आज का भारत स्वीकार नहीं करेगा। गौ माता का संरक्षण ही हमारी परंपरा रही है। सपा पर निशाना साधते हुए कहा पहले जनता के पैसे से कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाई जाती थी, अब कब्रिस्तान की बाउंड्री नहीं देश की विरासत को सजाने का कार्य हो रहा हैं। अयोध्या, काशी के बाद अब मथुरा की तरफ बढ़ रहे हैं।

Latest news

Related news