रामपुर: दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में आज़म खान उनकी पत्नी डॉ तंजीन फात्मा और अब्दुल्लाह आज़म 313 का बयान दर्ज कराने कोर्ट पहुंचे.
मामला शुक्रवार 17 मार्च का है जब पूर्व मंत्री और सपा के राष्ट्रीय महासचिव आज़म खान उनकी पत्नी डॉ तज़ीन फात्मा और पूर्व विधायक अब्दुल्लाह आज़म तीनो के धारा 313 के तहत बयान दर्ज होना थे. धरा 313 में आरोपी के समक्ष सभी सवाल और सबूत पेश किये जाते हैं . जिससे उसे अपने बचाव में सफाई देने का अवसर मिल सके.
गुरुवार 16 मार्च 2023 को मजिस्ट्रेट न्यायालय में आज़म खान का मेडिकल लगा था. जिस पर कोर्ट ने आदेश दिया था कि आज़म खान वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिये बयान दर्ज कराए और अब्दुल्ला आजम और उनकी पत्नी तज़ीन फात्मा कोर्ट में पेश हों जिस पर शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे तीनो कोर्ट में यह तीनो लोग उपस्थित हुए जिसके बाद तीनो के अलग अलग बयान दर्ज हुए. इसके अलावा एक आचार संहिता का मामला था इस मामले में भी बयान दर्ज होना था. इस तरह शाम लगभग 7 बजे तक तीनो के कोर्ट में बयान दर्ज हुए उसके बाद ही कोर्ट से रवाना हुए.
मामले कि जानकारी देते हुए जिला अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि कल कोर्ट ने दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में बयान दर्ज होने और आचार संहिता के एक मामले में तीनों को तलब किया था और मोहम्मद आजम खान का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बयान हुआ था. जिस पर आज सुबह 10:30 बजे बचाव पक्ष के अधिवक्ता द्वारा न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया कि आजम खान भी कोर्ट में आकर अपना बयान दर्ज कराएंगे और वीडियो कांफ्रेंसिंग से नहीं कराएंगे और तीनों अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित हुए जिसमें 4/19 मुहम्मद अब्दुल्लाह आज़म के दो जन्म प्रमाण पत्र का मामला था. जिसमें उनका 313 का तीनो लोगों का बयान अंकित किया गया और 130/19 जो शहज़ाद नगर का भड़काऊ भाषण का मामला था. जिसमें केवल मोहम्मद आजम खान अभियुक्त हैं उनका 313 का बयान दर्ज किया गया है. इस तरह दोनो पत्रावलियों में 313 का बयान दर्ज कर दिया गया है. अभियुक्त द्वारा सफाई में अपना साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है जिसमें 4/19 में 24 तारीख लगी है और 130 में 23 मार्च लगी है अपनी सूची देंगे और साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे.

