Monday, February 23, 2026

Banke Bihari Temple में अब नहीं होगी धक्का मुक्की,निशुल्क पर्ची सिस्टम से श्रद्धालुओं करेंगे दर्शन

वृंदावन:ठाकुर श्रीबाँकेबिहारी मंदिर Banke Bihari Temple पर अब उमड़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नई व्यवस्था लागू कराई जाएगी.मंदिर में अब दर्शन के लिए पर्ची सिस्टम कराने पर अमल किया जा रहा है.जल्द ही मंदिर पर इसका मॉक ट्रायल भी किया जायेगा.इस सम्बंधित मामले में मंडलायुक्त ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं.कल पर्यटक सुविधा केंद्र पर आयोजित बैठक में मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने अधिकारियों से कहा कि श्री बांके बिहारी मंदिर पर नि:शुल्क पर्ची के माध्यम से दर्शन करने की व्यवस्था का मॉक ट्रायल कराया जाए.इस मॉक ट्रायल मे 100-200 लोगों को मंदिर बंद होने के बाद ट्रायल के रूप में पर्ची सिस्टम को अपनाते हुए समय, भीड़, व्यवस्थित रूप आदि का जायजा लिया जायेगा.

Banke Bihari Temple
Banke Bihari Temple

Banke Bihari Temple में नि: शुल्क पर्ची के माध्यम से होगी दर्शन की व्यवस्था

मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने कहा कि नि:शुल्क पर्ची के माध्यम से दर्शन की व्यवस्था को जन प्रतिनिधियों, मंदिर प्रबंधकों, गोस्वामियों आदि के सामने रखते हुए उनके सुझावों को अमल में लाने का कार्य किया जाये.इसके लिए जगह की मार्किंग करे जहां पर स्कैनर, सुरक्षा के लिए मल्टीपल एंट्री गेट और बैरिकेडिंग आदि को लगाया जा सके.अगली बैठक में सभी कामों के बेहतर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं.वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के आंकलन के लिए वृंदावन को जोड़ने वाली विभिन्न सड़क मार्गों पर स्पेशलाइज्ड कैमरा और मशीनरी लगाई जाने के आदेश दिए गए है .नगर आयुक्त ने बताया कि उनके द्वारा 200 कैमरे का टेंडर दे दिया गया है, जिससे यह अंदाज़ा लगाया जा सकेगा कि कितने श्रद्धालु वृंदावन आ रहे हैं.

हेरिटेज सिटी का प्रस्ताव रखा

इस बैठक में ओल्ड मथुरा सिटी को जोड़ते हुए वृंदावन हेरिटेज सिटी बनाये जाने का भी प्रस्ताव रखा, जिसमें श्रीबांके बिहारी मंदिर से होते हुए लिंक रोड भी बनाई जाएगी.यातायात व्यवस्था के लिए सुनरख आरक्षित वन की जमीन पर लगभग दो हेक्टेयर क्षेत्र में जमीन ट्रांसफर कर पार्किंग का प्रस्ताव रखा गया.इस प्रस्ताव को मंडलायुक्त द्वारा स्वीकृति दे दी गई है. मंडलायुक्त ने इस प्रोजेक्ट को जल्द स्वीकृत कराकर काम शुरू कराने के निर्देश दिए.भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उपयुक्त कदम है.हाल ही मे भीड़ के कारण दो बुजुर्ग महिलाओं की बांके बिहारी मंदिर में हो गई थी मौत.

Vrindavan में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत ,बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए परिवार के साथ गई थी

 

Latest news

Related news