Wednesday, February 18, 2026

#UPGIS-2023: उत्तर प्रदेश में आज से ग्लोबल इंवेस्टर समिट की हो रही है शुरुआत,दुनिया भर से निवेशक पहुंचे लखनऊ

लखनऊ :

उत्तर प्रदेश में आज से यूपी ग्लोबल इंवेस्टर समिट 2023 शुरु हो रहा है. पीएम मोदी इस समिट का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी ने ट्टीट करके कहा है कि वो बेसब्री से इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने का इंतजार कर रहे हैं. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है कि इस समिट के जरिये युवाओं को राजगार पाने में मदद मिलेगी.

यूपी ग्लोबल समिट के लिए देश विदेश से उद्योगपति लखनऊ पहुंच गये हैं. गुरुवार शाम सीएम योगी ने इस समिट में शामिल होने आये मेहमानों को रात्रि भोज दिया.

 

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी यानी आज से शुरू हो रहे निवेश के महाकुम्भ ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 में सम्मिलित होने के लिए गुरूवार को लखनऊ पहुंचे देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों में एक हिन्दुजा ग्रुप के चेयरमैन प्रकाश परमानन्द हिन्दुजा और हिन्दुजा ग्रुप ऑफ कम्पनीज इंडिया के चेयरमैन अशोक परमानन्द हिन्दुजा ने औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी से उनके सरकारी आवास 6 कालीदास मार्ग पर मुलाकात की. मुलाकात के दौरान उन्होंने हिन्दुजा ग्रुप द्वारा उत्तर प्रदेश में ई-व्हीकल प्लांट स्थापित करने पर सहमति जताते हुए प्रदेश की औद्योगिक विकास यात्रा में सहभागिता का भरोसा जताया. चेयरमैन प्रकाश हिन्दुजा और अशोक हिन्दुजा ने कहा कि उत्तर प्रदेश असीम सम्भावनाओं का प्रदेश है. यहां ई-व्हीकल के क्षेत्र में निवेश की असीम सम्भावनाएं मौजूद हैं. जिसके लिए हिन्दुजा समूह तैयार है. सरकार का साथ मिला तो ई-व्हीकल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे.

हिन्दुजा ब्रदर्स ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में बनाई गई उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नीति की सराहना की. वहीं उद्योगों को स्थापित करने में औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के सहयोग एवं त्वरित कार्य प्रणाली की प्रशंसा भी की. मुलाकात के दौरान औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हिन्दुजा ग्रुप के चेयरमैन का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निवेशकों की मदद के लिए हमेशा तत्पर है. उद्योगों को स्थापित करने में जो भी आवश्यकता होगी, हर सम्भव मदद की जाएगी. किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी. इस दौरान हिन्दुजा ग्रुप के सीनियर एडवाइजर श्री एसके चड्ढा जी भी मौजूद रहे.

Latest news

Related news