मेरठ के ज्वाला नगर इलाके सड़क पर घूमता दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में तेंदुआ देखे जाने से दहशत है. सड़क पर घूमता तेंदुए का वीडियो टीपी नगर थाने के ज्वाला क्षेत्र का बताया जा रहा है. वीडियो में तेंदुआ परतापुर से शहर की तरफ जाता नज़र आ रहा है. तेंदुए का वीडियो शहर की कॉलोनी एक घर पर लगे CCTV में कैद हुआ है. वीडियो के सामने आने के बाद से ही लोग वहीं दहशत के मारे अपने लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं. तेंदुए के देखे जाने की खबर के बाद से ही वन विभाग और पुलिस तेंदुए की तलाश कर रहे हैं.


आपको बता दें मेरठ शहर में तेंदुए के आने की ख़बर से हड़कंप मच गया . लोग टीपी नगर थाने के ज्वाला क्षेत्र का वीडियो देखने के बाद दहशत में हैं. शाम होते ही लोग अपने घरों में कैद हो जा रहे हैं.

Latest news

Related news