Thursday, February 12, 2026

कानपुर: ड्यूटी कांस्टेबल पर हमले के मामले में वकील के खिलाफ FIR दर्ज, घटना CCTV मे हुई कैद

उत्तर प्रदेश के कानपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो ट्रैफिक कांस्टेबल पर वकील के हमले का है. बताया जा रहा है कि घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी के पास की है. वीडियो में ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल पर वकील के हमला करता नज़र आ रहा है. असल में वीडियो खुद पुलिस ने ढूंढ कर निकाला था.


पुलिस ने ढूंढ निकाला CCTV फुटेज
कानपुर के ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि वकील के कांस्टेबल पर हमले की खबर मिलने के बाद जांच की गई इसके लिए हमने नगर निगम, पुलिस विभाग और कुछ प्राइवेट कैमरों की फुटेज निकाली. जिससे ये साफ हो गया कि अधिवक्ता द्वारा किया गया कार्य न्याय और विधि के अंदर नहीं आता. इसके बाद वकील के खिलाफ कोतवाली थाना में मामला दर्ज़ किया है और कार्रवाई जारी है.

Latest news

Related news