Wednesday, December 10, 2025

सीता स्वंयवर से उत्साहित युवक ने स्टेज पर किया हर्ष फायरिंग

इन दिनों देश भर में नवरात्रों के दौरान जगह जगह पर लाम लीला का मंचन किया जा रहा है. प्रयागराज में  एक युवक राम लीला के दौरान सीता स्वंयवर के दौरान इतना उत्साहित हो गया कि उसने मंच पर चढ़कर पिस्तौल से हर्ष फायरिंग कर दी.

प्रयागराज के नैनी में पीएसी कॉलोनी के रामलीला ग्राउंड में रामलीला का मंचन चल रहा था . इस बीच युवक ने फायरिंग की . दर्शक दीर्धा में बैठे किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

फायरिंग के बाद प्रयागराज पुलिस अलर्ट है और उस उत्साही व्यक्ति को ढूंढ़ रही है .

Latest news

Related news