मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अलीगढ़ पहुंचे. सीएम यहां प्रबुद्धजन सम्मेलन में सम्मिलित हुए और ₹86.55 करोड़ की 88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश के लिए एक नजीर बनी-योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि पिछले 5 सालों में आपने बदलते हुए उत्तर प्रदेश को देखा है. उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश के लिए एक नजीर बनी हुई है. सीएम ने कहा 2012 से 2017 के बीच प्रदेश में 700 से अधिक छोटे-बड़े दंगे हुए थे. दंगों की एक लंबी श्रंखला खड़ी थी. प्रदेश में महीनों तक कर्फ्यू रहता था लेकिन आज कर्फ्यू समाप्त है. आज दंगे नहीं, दंगाई नहीं. ये नया प्रदेश है जो मेहनत के साथ सभी को सम्मान के साथ जीने का अधिकार तो देता है, मगर जबरन किसी व्यक्ति के साथ किसी ने दुस्साहस करने का प्रयास किया तो उसका जीना हराम कर देते हैं.

