CM Yogi Adityanath आज सिखेड़ा में करेंगे जनसभा को संबोधित, सुरक्षा व्यवस्था के किए गए कड़े बंदोबस्त

हापुड़। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi Adityanath आज गांव सिखेड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा स्थल से करीब 300 मीटर की दूरी पर उनका हेलीपैड बनाया गया है, इसलिए वह हाईवे से कार के माध्यम से हेलीपैड पर जाएंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर भाजपा पदाधिकारियों समेत पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए है। लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। सभी पार्टी के प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में वोट मांग रहे है।

CM Yogi Adityanath कंवर सिंह तंवर का प्रचार करेंगे

इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के पक्ष में वोट मांगने के लिए दोपहर करीब दो बजे आ रहे है। जनसभा के दौरान वह करीब एक घंटे तक यहां रुकेंगे। सीएम की रैली को सफल बनाने के लिए लोगों को फोन से संपर्क करने के साथ-साथ घर-घर जाकर भी रैली में आने की अपील की जा रही है। वहीं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भी तैयारी पूरी कर ली है। सीएम के लिए हेलीपैड दिल्ली-लखनऊ हाईवे किनारे एक खेत में बनाया गया है जिसकी सभा स्थल से करीब 300 मीटर की दूरी है। वहां से वह अपनी कार के काफिले से जनसभा स्थल तक पहुंचेंगे।

सीएम के कार्यक्रम पर एक नजर
दोपहर 2 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर रामपुर के रठौंडा से प्रस्थान करेगा
दोपहर 2: 40 बजे सिखेड़ा गांव में हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर का आगमन
दोपहर 2: 50 बजे कार द्वारा जनसभा के लिए रवाना
दोपहर 2: 50 बजे जनसभा में स्वागत
दोपहर 3: 50 बजे जनसभा से हेलीपैड के लिए रवाना
दोपहर 3: 55 बजे हेलीपैड पर आगमन
दोपहर 4: 00 बजे हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi Adityanath आज गांव सिखेड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा स्थल से करीब 300 मीटर की दूरी पर उनका हेलीपैड बनाया गया है, इसलिए वह हाईवे से कार के माध्यम से हेलीपैड पर जाएंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर भाजपा पदाधिकारियों समेत पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए है। लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। सभी पार्टी के प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में वोट मांग रहे है।

Latest news

Related news