उत्तर प्रदेश : CM Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा के नस्ली बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस के बुद्घिदाता हैं. कांग्रेस ने देश को 1947 में बांटा, इसके बाद वो जाति, धर्म और भाषा के नाम पर देश को बांटते रहे हैं. कांग्रेस को इस बयान के लिए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए.
CM Yogi Adityanath ने नाराजगी जताई
हालांकि, सैम पित्रोदा के बयान के बाद कांग्रेस ने खुद को इससे अलग कर लिया और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा ले लिया. बता दें कि सैम पित्रोदा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह देश के अलग-अलग हिस्सों के लोगों की तुलना विदेशियों से कर रहे हैं. पूर्व के लोगों को उन्होंने चीनी, दक्षिण के निवासियों को अफ्रीकी और पश्चिम के लोगों को अरब जैसा दिखने वाला बताया.
उनके इस बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी नाराजगी जाहिर की है.
ये भी पढ़े:- Sam Pitroda: ‘पूर्वी भारतीय चीनी लगते हैं तो दक्षिण के अफ्रीकी’, सैम पित्रोदा के नए बोल पर मच गया बवाल