लखनऊ में शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कृषि सेवा (वर्ग-1) के लिए चयनित 431 वरिष्ठ प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र बांटे. इस मौके पर सीएम ने कहा कि आज यूपी सबसे अधिक संभावनाओं वाला राज्य बन गया है. सबसे अधिक संभावनाएं खेती-किसानी के क्षेत्र में हैं. सीएम ने कहा कि पहले राज्य में नौकरियां देने में भेदभाव होता था. यूपीपीएससी का मतलब पहले एक बदनाम केंद्र हो कर रह गया था. हमारी सरकार जब आई तो हमने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाए, नतीजा यह है हुआ कि योग्य उम्मीदवारों को अवसर मिलने शुरू हो गए.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “PM कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत प्रदेश में हम लोगों ने विगत 5-साढ़े 5 वर्षों में 22 लाख हेक्टेयर जमीन को सिंचाई के अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध करवाई है.”

