उत्तर प्रदेश में बीजेपी नेता की दबंगाई का मामला सामने आया है. शाहजहांपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने स्थानीय बीजेपी नेता राजकमल बाजपेयी पर मारपीट, धमकाने और बंदूक तानने का आरोप लगाया है.
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
पुलिस ने इस मामले में बीजेपी नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. मामला रविवार की रात का है. एएसपी संजय कुमार ने मीडिया को बताया की बताया कि डॉक्टर करण गुप्ता रविवार रात ड्यूटी पर थे, तभी सीने में दर्द की शिकायत लेकर अंशुल अग्निहोत्री नाम का शख्स अस्पताल आया. डॉक्टर ने अंशुल को उनको ईसीजी करने की सलाह दी. जिसके बाद बीजेपी नेता भी अस्पताल पहुंचा और डॉक्टर के साथ बदसलूकी की. एसएसपी ने बताया की डॉक्टर ने कहा कि बीजेपी नेता ने उनके साथ मारपीट की, गर्दन पकड़ और बंदूक भी तानी.
मरीज़ ने
मरीज़ ने लगाया था इलाज में लापरवाही का आरोप-बीजेपी नेता
बीजेपी नेता की पहचान महानगर यूनिट के उपाध्यक्ष राजकमल बाजपेयी के तौर पर की गई है. बीजेपी नेता का अपनी सफाई में कहना है कि मरीज़ अंशुल ने उन्हें ये कहकर बुलाया था कि अस्पताल में उसका उचित इलाज नहीं हो रहा है.

