Friday, February 27, 2026

बरेली: जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में 6 के खिलाफ FIR, आरोपी ने कराया परेशान करने का मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. घटना वंशी नगर इलाके की बताई जा रही है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राहुल भाटी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बरेली के में धर्म परिवर्तन हो रहा है, जहां 60-70 लोग मौजूद थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई. एएसपी ने कहा कि छह लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्मांतरण अधिनियम, 2021 के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु पटेल ने दर्ज कराई है इसमें भगवान दास, प्रेरणा सिंह, सुनीता, सीता, पवन कुमार और जानकी प्रसाद को नामज़द किया गया है.

क्या है आरोप
हिमांशु पटेल का आरोप है कि भगवान दास के घर पर ईसाई मिशनरियों लोगों को लालच देकर, गुमराह कर और जान से मारने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन करा रहे है. पटेल का आरोप है कि भगवान दास के घर हुई सभा में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां भी की गईं.

भगवान दास ने भी दर्ज कराया केस
हिमांशु पटेल के आरोपों के जवाब में भगवान दास का कहना है कि पिछले 22 सालों से उनके खेतों में पूजा-पाठ की होता आ रहा है. पहले भी उनके खिलाफ धर्मांतरण के आरोप लगाए गए थे. उनपर लगे आरोपों की जांच हुई थी और पुलिस ने उन्हें गलत पाया था. उन्होंने कहा कि उनके यहां कोई धर्मांतरण नहीं हुआ है. भगवान दास ने बताया कि उन्हें परेशान करने के लिए उन्होंने हिमांशु पटेल और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना की अर्जी दी हैं. उनका आरोप है कि पटेल और उनके साथी जबरन उनके घर में घुसे, उनके साथ दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी.

Latest news

Related news