Tuesday, March 10, 2026

दिल्ली:नये मेयर के चुनाव से पहले LG ने MCD में अफसरों की नियुक्ति को दी मंजूरी

दिल्ली :  नये मेयर का नाम अभी तय होना बाकी है. इस बीच दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने MCD में तीन एडिशनल डिप्टी कमिश्नर और 19 अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है. बताया गया है कि दिल्ली एलजी ने ये नियुक्तियां MCD में खाली पड़े पदों को भरने और MCD की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए किया है.

MCD में डेपुटेशन पर नियुक्त हुए पदाधिकारी

नियुक्तियां डेपुटेशन के आधार पर की गई है. जिन पदाधिकारियों को  एमसीडी में नियुक्त किया गया है उन्हें CSS, IRS, NDMC, CAG, CGST & CE और आयकर विभाग से लाया गया है . ये अधिकारी कर्मचारियों की कमी वाले MCD में उसके प्रशासनिक, राजस्व सृजन, मूल्यांकन और कलेक्शन को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करेंगे.

कानून के मुताबिक हुई हैं नियुक्तियां

एलजी ऑफिस ने साफ किया है कि सभी नियुक्तियां विज्ञापनों के माध्यम से विधिवत निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से पूरी की गई है. चयन समिति द्वारा प्रीफ़िक्स्ड मानदंड और साक्षात्कार के लिए प्रदान किए गए वेटेज के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की गई है.

आपको बता दें कि दिल्ली में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी और दिल्ली  के उपराज्यपाल की बीच अधिकारों को लेकर लगातार टकराव की स्थिति बनी रही है. हाल ही में हुए एमसीडी चुनाव के दौरान निकाय में बीजेपी को हराकर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है . ऐसे मे नये मेयर के चुनाव से पहले की गई ये नियुक्तियां एक बार फिर से टकराव की जगह बन सकती है .

Latest news

Related news