Sunday, June 28, 2026
Home Uncategorized बेगुसराय में अपराधियों ने फौजी को गोली मारी, हथियार लहराते हुए फरार...

बेगुसराय में अपराधियों ने फौजी को गोली मारी, हथियार लहराते हुए फरार हुए

0
504

अभिषेक झा, ब्यूरो चीफ, पटना  

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव एक बार फिर से सामने आया है.बेखौफ अपराधियों ने एक रिटायर फौजी को गोली मारकर हत्या कर दी.  इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है. घटना नयागांव थाना क्षेत्र के सोनापुर गांव की है. मृतक रिटायर फौजी विजय सिंह सोनापुर गांव के रहने वाले थे. बताया जाता है कि रिटायर फौजी विजय सिंह सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए जा रहे थे, तभी अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और गोली मार कर हत्या कर दी. इस हत्या के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये.

गोली की आवाज सुनकर लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तो रिटायर फौजी विजय सिंह खून से लथपथ पड़े मिले. स्थानीय लोगों ने  घटना की सूचना नयागांव थाना पुलिस को दी. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. वह इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. इस घटना के बाद ग्रामीणों का पुलिस के प्रति आक्रोश भी देखा जा रही है।.

बताते चलें कि छः माह पहले ही रिटायर फौजी के पुत्र की भी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है. ग्रामीणों ने गांव के रंजीत सिंह नामक व्यक्ति एवं उसके रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाया है .घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर जाकर आरोपी के गाड़ी में तोड़फोड़ भी की है.