बिना शादी किये दूसरी बार माँ बनने जा रही हैं ‘सुपरस्टार रिहाना’ , जानिये क्या हैं पूरा मामला

दुनिया की सबसे मशहूर और ग्रैमी अवार्ड विजेता रिहाना पाने काम और पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में छायी रहती हैं. अमेरिका में हर साल आयोजित होने वाले सबसे बड़े फुटबॉल इवेंट में हमेशा से ही दुनिया के सबसे बड़े संगीतकार परफॉर्म करते आए हैं. इसी इवेंट में रिहाना भी परफॉर्म करने पहुंची थी. एक्ट्रेस ने सुपर बाउल LVII में पार्टिसिपेट किया और शानदार परफॉर्मेंस दी. पूरी दुनिया में उनकी परफॉरमेंस के चर्चे होने लगे ऐसे में रिहाना की कंट्रोवर्सिअल लाइफ से जुडी और बड़ी खबर सामने आई है .

बिना शादी के बनी मां

जी हां अपने परफॉरमेंस के दौरान दौरान सभी ने रिहाना का बेबी बंप नोटिस किया. ऐसे में अब सिंगर रिहाना की प्रेग्नेंसी की बात भी कन्फर्म हो गई है. सोशल मीडिया पर रिहाना के चाहने वाले उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. वैसे आपको बता दें रिहाना पहले से एक बच्चे की मां है. ऐसे में अब वो दूसरी बार माँ बनने जा रही हैं. लेकिन यहाँ हैरानी की बात ये है कि रिहाना दूसरी बार माँ बनने जा रही है लेकिन अभी तक उनकी शादी नहीं हुई . अब जो लोग रिहाना के बारे में ज्यादा नहीं जानते तो वो सवाल कर रहे हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है . भला कोई शादी किये बिना बच्चे कैसे पैदा कर सकता है .
तो इसका जवाब हम आपको देते हैं दरअसल हॉलीवुड सिंगर रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं. कपल अपने बच्चे के स्वागत के लिए काफी एक्साइटेड हैं. रिहाना ने हाल ही में इवेंट के दौरान बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया है. दरअसल रिहाना परफॉर्मेंस के दौरान अपने पेट को रब करते हुए और यहां तक ​​​​कि अपने कपड़ों की ज़िप को ओपन छोड़ते हुए देखा गया था. इस दौरान उन्होंने अपना बेबी बंब भी फ्लॉन्ट किया. उनकी ज़िंदगी में आने वाले नए मेहमान के प्रति पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया .

बता दें कि रिहाना ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ साल 2021 में अपने रिश्ते का खुलासा किया था. एक इंटरव्यू में रॉकी ने रिहाना को ‘लव ऑफ माय लाइफ’ कहकर भी पुकारा था. इसके बाद ग्रैमी विनर रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड रैपर एसेपी रॉकी ने साल 2022 में अपने बेटे का वेलकम किया था. अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान सिंगर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. शायद अब वही दौर फिर लौट रहा है .

पर्सनल से लेकर सोशल लईफ से जुड़े विवाद

हालांकि रिहाना ने अभी तक शादी नहीं की है. रॉकी और रिहाना काफी पुराने दोस्त हैं. दोनों ने साल 2020 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया. इसके बाद रिहाना ने शादी की बात पर कहा था कि वह बेबी बंप में शादी नहीं करना चाहतीं. उन्होंने जनवरी 2023 में शादी का ऐलान भी किया था. वैसे रिहाना वक्त वक्त पर चर्चा में आती रहती है रिहाना को लेकर भारत में तब हलचल मची थी जब किसान आंदोलन के वक्त रिहाना ने भारतीय सरकार पर ट्वीट कर हमला किया था . इसके एलावा उनका रिवीलिंग फोटोशूट भी चर्चा में था.

Latest news

Related news